Homeबिहारआराबच्चों के विवाद में बड़ी वारदात, आरा में महिला की गोली मारकर...

बच्चों के विवाद में बड़ी वारदात, आरा में महिला की गोली मारकर हत्या

June 3 Arrah: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग बीबीजान के हाता में सोमवार की देर रात तीन दिन पूर्व हुए बच्चों के विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

  • हाइलाइट: June 3 Arrah
  • इलाज के दौरान शहर के धनुपरा स्थित निजी अस्पताल में तोड़ा दम
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • मृतक के पति धनजी राम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज, दो गिरफ्तार
  • नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग बीबीजान के हाता में सोमवार की देर रात घटी घटना

June 3 Arrah आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग बीबीजान के हाता में सोमवार की देर रात तीन दिन पूर्व हुए बच्चों के विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इलाज के दौरान उसने शहर के धनुपरा स्थित निजी अस्पताल में मंगलवार की दोपहर दम तोड़ दिया। उसे काफी करीब से पेट में गोली मारी गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतका हसन बाजार थाना क्षेत्र के मझिआंव गांव निवासी धनजी डोम की 21 वर्षीया पत्नी सपना देवी है। वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग बीबीजान के हाता में अपने परिवार के साथ करीब छह वर्षों से रहती थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

June 3 Arrah: सन्नी कुमार पर सपना देवी को गोली मरने का आरोप

इधर, मृतका के पति धनजी डोम ने बताया कि दो-चार दिन पहले पड़ोसी के बच्चे एवं उसके घर के बच्चों के मामूली विवाद में उनके बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि उसे समय बात खत्म हो गई थी। सोमवार की देर जब वह दोनों अपने घर में सोए थे और लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले। तभी सन्नी कुमार ने उसकी पत्नी को गोली मार दी।

वही दूसरी तरफ मृतका का धनजी डोम ने मौलाबाग निवासी बुधदेव कुमार पर हथियार देने एवं सन्नी कुमार द्वारा अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वही संबंध में धनजी डोम ने नवादा थाना में थाना क्षेत्र के मौलाबाग वार्ड नंबर- 13 निवासी काली प्रसाद यादव के पुत्र बुधदेव कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी के द्वारा बताया गया है कि सोमवार की रात 11-12 बजे जब दोनों लघुशंका करने के लिए घर से बाहर निकले। तभी बुधदेव कुमार के द्वारा मेरी पत्नी का अचानक हाथ पकड़ लिया गया। जब पत्नी ने मना किया, तो उसने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। तब उसे इलाज के लिए शहर के धनुपरा अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने मंगलवार की दोपहर दम तोड़ दिया।

बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्री रेशम कुमारी एवं पायल कुमारी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular