Homeआरा भोजपुरउदवंतनगरभोजपुर में बदमाशों ने की दुकानदार पर फायरिंग, ग्राहक को लगी गोली

भोजपुर में बदमाशों ने की दुकानदार पर फायरिंग, ग्राहक को लगी गोली

सिगरेट नहीं देने पर बदमाशों ने की फायरिंग, दूकान पर समान लेने आए ग्राहक को लगी गोली

Firing at Shop: गोली लगने से घायल 35 वर्षीय अनूप कुमार यादव, जो कि स्व. पलटन यादव के पुत्र हैं, को तुरंत परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया

  • हाइलाइट: Firing at Shop
  • सिगरेट नहीं देने पर बदमाशों ने की फायरिंग, दूकान पर समान लेने आए ग्राहक को लगी गोली
  • फायरिंग के दौरान बाल-बाल बचा किराना दूकानदार
  • जख्मी के बयान पर गांव के ही दो लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र स्थित खलीसा गांव में बुधवार की रात हुई फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सिगरेट के मामूली विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि हथियारबंद बदमाशों ने सरेआम फायरिंग कर दी, जिसमें एक निर्दोष व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात खलीसा गांव में एक दुकान पर सिगरेट को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। उस दौरान अनूप कुमार यादव नामक एक युवक दुकान पर सामान खरीदने आया हुआ था। अचानक हुई इस गोलीबारी में एक गोली अनूप के दाहिने हाथ की हथेली को भेदती हुई निकल गई। गनीमत यह रही कि इस हमले में दुकानदार बाल-बाल बच गया।

Firing at Shop : उदवंतनगर थाना पुलिस ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार

घायल 35 वर्षीय अनूप कुमार यादव, जो कि स्व. पलटन यादव के पुत्र हैं, को तुरंत परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलते ही उदवंतनगर थाना पुलिस द्वारा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहन जांच-पड़ताल शुरू की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घायल अनूप कुमार यादव के बयान के आधार पर खलीसा गांव निवासी स्व. सीआईडी सिंह उर्फ दशरथ सिंह के पुत्र मिलन सिंह एवं रामापति सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह को नामजद आरोपित बनाया गया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular