HomeNewsबिहारचुनाव से पहले ही शाहपुर नपं में होने लगी उम्मीदवारी पर चर्चाएं

चुनाव से पहले ही शाहपुर नपं में होने लगी उम्मीदवारी पर चर्चाएं

Shahpur NP Politics: पिछले चुनाव में जुगनू देवी ने 1837 मत प्राप्त कर जीत हासिल की थी। उनके ठीक पीछे बिनोद कुमार तिवारी 1158 मतों के साथ प्रथम निकटम प्रत्याशी के रूप में उभरे थे। इसके बाद कृष्ण कुमार 916 मतों के साथ तीसरे, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार सिंह 788 मतों के साथ चौथे और शाहपुर नगर पंचायत के पहले चेयरमैन रहे शारदानंद सिंह 742 मतों के साथ पांचवें स्थान पर थे।

  • हाइलाइट: Shahpur NP Politics
  • राजनीति में समय का पहिया बहुत तेजी से घूमता है
  • शाहपुर नगर पंचायत में फिलहाल कयासों का बाजार गर्म

आरा। भोजपुर जिले का शाहपुर नगर पंचायत इन दिनों एक अजीब लेकिन दिलचस्प राजनीतिक हलचल का केंद्र बना हुआ है। आगामी नगर निकाय चुनाव में अभी काफी लंबा समय शेष है, लेकिन संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता को देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो चुनाव की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और वे स्वयं को वर्तमान चेयरमैन से भी अधिक प्रभावशाली मानकर चल रहे हैं। राजनीति की इस बिसात पर शाहपुर के लोग एक पुरानी कहावत का खूब जिक्र कर रहे हैं—नौ दिन के जोगी, और इस कटाक्ष के माध्यम से वे नगर की वर्तमान राजनीतिक तस्वीर का आनंद ले रहे हैं।

शाहपुर नगर पंचायत के पिछले चुनाव के नतीजों पर यदि हम एक नजर डालें, तो वहां की राजनीतिक जमीन की हकीकत सामने आ जाती है। पिछले चुनाव में जुगनू देवी ने 1837 मत प्राप्त कर जीत हासिल की थी। उनके ठीक पीछे बिनोद कुमार तिवारी 1158 मतों के साथ प्रथम निकटम प्रत्याशी के रूप में उभरे थे। इसके बाद कृष्ण कुमार 916 मतों के साथ तीसरे, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार सिंह 788 मतों के साथ चौथे और शाहपुर नगर पंचायत के पहले चेयरमैन रहे शारदानंद सिंह उर्फ गुड्डू यादव 742 मतों के साथ पांचवें स्थान पर थे।

Shahpur NP Politics : चुनावी चर्चाओं के केंद्र में प्रथम निकटम प्रत्याशी

वर्तमान में, शाहपुर की चुनावी चर्चाओं के केंद्र में प्रथम निकटम प्रत्याशी रहे बिनोद कुमार तिवारी का नाम सबसे ऊपर है। उनके अगले चुनाव में उतरने को लेकर नगर में कयासों का बाजार गर्म है। हालांकि, कयासों का यह दौर दो विपरीत ध्रुवों पर चल रहा है। एक तरफ कुछ लोग यह दावा कर रहे हैं कि बिनोद कुमार तिवारी इस बार चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे, वहीं दूसरी ओर आम जनता का एक बड़ा हिस्सा ऐसा भी है जो उनके समर्थन में खुलकर सामने आ गया है।

जनता के बीच चर्चा है कि पिछली बार दूसरे स्थान पर रहने के बाद, बिनोद कुमार तिवारी की दावेदारी इस बार और भी मजबूत हो गई है। उनके समर्थकों का मानना है कि जो व्यक्ति इतनी मजबूत चुनौती पेश कर सकता है, वह अगली बार जीत के सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उभरेगा। समर्थक उन्हें स्थानीय समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

चुनाव से काफी पहले ही शाहपुर नगर पंचायत का यह चुनावी माहौल एक ऐसे मोड़ पर है जहाँ अति-उत्साह और जमीनी हकीकत के बीच एक बारीक रेखा खींची गई है। जहां कुछ उम्मीदवार स्वयं को पहले से ही विजेता मानकर चल रहे हैं, जैसे एक कहावत है गाछे कटहल, ओठे तेल। वहीं जनता अपनी परिपक्वता का परिचय देते हुए हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखे हुए है। राजनीति में समय का पहिया बहुत तेजी से घूमता है। फिलहाल, नगरवासी इस राजनीतिक ड्रामा का भरपूर आनंद ले रहे हैं

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular