Homeबिहारआराआरा के करमन टोला जुआ के अड्डे पर पुलिस का छापा, चार...

आरा के करमन टोला जुआ के अड्डे पर पुलिस का छापा, चार जुआरी गिरफ्तार

Karman Tola Ara: आरा नवादा थाना पुलिस द्वारा शहर के करमन टोला स्थित गली में जुआ के अड्डे पर धावा बोल दिया गया। इस दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे चार जुआरियों को धर दबोचा।

Bijay singh
  • हाइलाइट: Karman Tola Ara
  • 17645 रुपये नगद, 2 मोबाइल, 1 रजिस्टर एवं कटी पर्चियां बरामद

आरा। नवादा थाना पुलिस द्वारा शहर के करमन टोला स्थित गली में जुआ के अड्डे पर धावा बोल दिया गया। इस दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे चार जुआरियों को धर दबोचा। उनके पास से पुलिस ने 17,645 रुपये नगद, 2 मोबाइल, 1 रजिस्टर एवं कटी हुई पर्चिया बरामद किया।

गिरफ्तार लोगों में नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला निवासी स्व. गया प्रसाद का पुत्र उदय कुमार, उसी मोहल्ले के निवासी मंतोष कुमार का पुत्र सनी कुमार, उसी थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड दुर्गा मंदिर निवासी स्व. शोभाकांत मिश्रा का पुत्र रजिन्द्र मिश्रा एवं टाउन थाना क्षेत्र के अबरपुल मोहल्ला निवासी स्व. सफील का पुत्र मो. इल्ताफ शामिल है।

बताया जाता है कि नवादा थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की करमन टोला स्थित गली में जुआ खेला जा रहा है। सूचना के सत्यापन उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करमन टोला स्थित गली में छापेमारी की। इस दौरान जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद जुआ के अड्डे चलाने वाले एवं गेसिंग खिलाने वाले लोगों के बीच हड़कम्प मचा हुआ है।

jay kumar
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular