Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया में भूमि विवाद के दो मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा

बिहिया में भूमि विवाद के दो मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा

Bihia CO: अंचल कार्यालय बिहिया में शनिवार को सीओ निलेश कुमार की अध्यक्षता में भूमि विवादों के निष्पादन के लिए जनता दरबार लगाया गया।

Bijay singh
  • हाइलाइट: Bihia CO
  • स्वतंत्रता दिवस पर 75 भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वास भूमि का पर्चा

आरा। अंचल कार्यालय बिहिया में शनिवार को सीओ निलेश कुमार की अध्यक्षता में भूमि विवादों के निष्पादन के लिए जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान कुल पांच मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें दो मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष मामलों में संबंधित पक्षों को आवश्यक निर्देश देते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

Bihia CO : अभियान बसेरा की तैयारियों पर चर्चा

जनता दरबार के बाद सीओ ने अभियान बसेरा के तहत राजस्व कर्मचारियों एवं अंचल कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भूमिहीन परिवारों को वास भूमि का बंदोबस्ती प्रमाण पत्र (पर्चा) वितरण की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

चयनित लाभुकों की सूची की समीक्षा करते हुए राजस्व कर्मचारियों को लक्ष्य के अनुरूप समय पर पर्चा वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

सीओ निलेश कुमार ने बताया कि चयनित स्थलों का जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा, ताकि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जा सकें। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों को मिलाकर कुल 75 भूमिहीन लाभुकों को वास भूमि का पर्चा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

jay kumar
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular