Homeबिहारआरा भोजपुरयादवपुर: बेलगाम स्कार्पियो ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंदा, मौत

यादवपुर: बेलगाम स्कार्पियो ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंदा, मौत

Akhilesh Yadavpur: आरा-सिन्हा मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव के समीप शनिवार की दोपहर बेलगाम स्कार्पियो ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई।

Bijay singh
  • हाइलाइट: Akhilesh Yadavpur
  • आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया रोड जाम
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव के समीप शनिवार की दोपहर घटी घटना

भोजपुर, बिहार। आरा-सिन्हा मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव के समीप शनिवार की दोपहर बेलगाम स्कार्पियो ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

Akhilesh Yadavpur : आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव निवासी

जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव निवासी स्व. जगदीश पासवान के 46 वर्षीय पुत्र अखिलेश पासवान है। वह पेशे से राजमिस्त्री थे। उधर, अखिलेश पासवान के मौत के बाद स्थानीय ग्रामीण एवं परिजनों आक्रोशित हो उठे। आकर्षित ग्रामीणों ने मौत के सदर अस्पताल से शव को वापस ले जाकर यादवपुर गांव के समीप शव रख सड़क जाम कर दिया। उनके द्वारा करीब एक घंटे तक सड़क को जाम रखा गया।

जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई एवं आवागमन पूरी ठप्प रहा। सूचना पाकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लोगों को समझा-बूझकर जाम को हटवाया। इसके पश्चात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि शनिवार की सुबह वह साइकिल द्वारा मजदूरी करने के लिए थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव गए थे। शनिवार की दोपहर जब वह खाना खाने के लिए साइकिल द्वारा वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान यादवपुर गांव के समीप बेलगाम स्कार्पियो ने रॉन्ग साइड से आकर उन्हें रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तब परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी उषा देवी व तीन पुत्री रूबी, अंजली, चंचली एवं एक पुत्र लवकुश पासवान है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी उषा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

jay kumar
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular