Homeआरा भोजपुरबिहियाBihiya: राजेश यादव हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

Bihiya: राजेश यादव हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

Yogendra Yadav Arrested: बिहिया थाना पुलिस को टीम ने चर्चित राजेश हत्याकांड मामले में अहम सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त को धर दबोचा।

  • हाईलाइट: Yogendra Yadav Arrested
  • एक देशी पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद
  • बिहिया थाना पुलिस टीमको मिली अहम उपलब्धि

आरा। बिहिया थाना पुलिस को टीम ने चर्चित राजेश हत्याकांड मामले में अहम सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त को धर दबोचा। उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र से ही की गई।उसके पास से एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक द्वारा रविवार को प्रेस नोट जारी कर दी गई।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार बिहिया थाना क्षेत्र के टिपुरा गांव निवासी स्व. छोटू यादव का पुत्र योगेंद्र यादव है उसके पास से एक देशी पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वह राजेश यादव हत्याकांड का मुख्य नामजद अभियुक्त है।

Yogendra Yadav Arrested: 12जुलाई को राजेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

बता दें कि 12जुलाई को जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया टिपुरा गांव में रविवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने दो माह पूर्व जेल से जमानत पर बाहर आए राजेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसे काफी करीब से सर के पिछले हिस्से में चार गोली मारी गई थी।

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी के घर छापेमारी कर एक देसी कट्टा बरामद किया था।

मृतक राजेश अपनी मां का दवा लाने के लिए बाइक द्वारा अपने चाचा हुलास यादव के साथ कटेया गांव गया था। वापस लौटने के क्रम में कटेया टिपुरा गांव के समीप योगेंद्र यादव ने अपने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ चार गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।

वहीं दूसरी तरफ मृतक के चाचा जोगिंदर यादव ने बताया कि गांव में एक दो लोगों से उसका विवाद था। लेकिन आरोपी के साथ उसका कोई विवाद नहीं था। उन्होंने योगेंद्र यादव सहित उसके साथ रहे अन्य लोगों पर अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular