Homeबिहारआराआरा: सनातनी गंगा फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी का गठन

आरा: सनातनी गंगा फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी का गठन

Sanatani Ganga Foundation: सनातनी गंगा फाउंडेशन के नई कार्यकारिणी के गठन एवं घोषणा को लेकर एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट: Sanatani Ganga Foundation
  • डॉ. अर्चना सिंह अध्यक्ष एवं डॉ. कृष्ण कुमार बने सचिव

आरा। शहर के शुभ नारायण नगर, मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के जुबली हॉल में शनिवार को सनातनी गंगा फाउंडेशन के नई कार्यकारिणी के गठन एवं घोषणा को लेकर एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सनातन संस्कृति के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के संकल्प को दोहराया गया।

Sanatani Ganga Foundation: छात्राओं ने ‘हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की…

समारोह का विधिवत उद्घाटन महावीर मंदिर के पुजारी सुमन बाबा, फाउंडेशन की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, शंभू चौरसिया, अवधेश पांडेय, मनोज कुमार सिंह और राम कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण प्रेमी आनंद कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन फाउंडेशन के सचिव डॉ. कृष्ण कुमार ने प्रस्तुत किया। इस दौरान संभावना स्कूल की छात्राओं ने ‘हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की…’ की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता डॉ. संदीप कुमार ने फाउंडेशन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संस्था समाज के सांस्कृतिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके उपरांत, शंभू चौरसिया ने फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

वरीय पत्रकार डॉ. कृष्ण कुमार को सचिव की जिम्मेवारी

Sanatani Ganga Foundation - वरीय पत्रकार डॉ. कृष्ण कुमार को सचिव की जिम्मेवारी

नवनियुक्त पदाधिकारियों में डॉ. अर्चना सिंह (प्राचार्या, संभावना आवासीय उवि) को अध्यक्ष, डॉ. कृष्ण कुमार (वरीय पत्रकार) को सचिव और गुड्डू सिंह बबुआन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, डॉ. विकास सिंह, राजा तिवारी, नवीन सिंह और प्रतिभा सिंह को उपाध्यक्ष, शंभू चौरसिया को महासचिव, आनंद कुमार को मीडिया प्रभारी और रिशु कुमार को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही, डॉ. संदीप श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, रामकुमार सिंह, मनोज सिंह, अमित सिंह, विष्णु शंकर, डॉ. रोहित तिवारी, राम अनुज सिंह, मोहित कुमार, हरिओम एवं शैलेंद्र को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

अपने संबोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि सनातन अजर-अमर है और सृष्टि की शुरुआत से ही इसका अस्तित्व है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति में सनातन का भाव होता है, उसमें समाज के लिए कुछ कर गुजरने की अपार क्षमता होती है। डॉ. सिंह ने बताया कि सनातनी गंगा फाउंडेशन उन क्षेत्रों की सभ्यता और संस्कृति को संरक्षित करने का कार्य करेगा जहाँ गंगा का प्रवाह है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 12 से 22 दिसंबर तक फाउंडेशन द्वारा एक विशेष श्रीलंका भ्रमण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित अवधेश कुमार पांडेय ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सनातन और गंगा के बीच अटूट संबंध है, जो सृष्टि की स्थापना के साथ ही निरंतर चला आ रहा है। कार्यक्रम में पुजारी सुमन बाबा, प्रतिभा सिंह, नवीन प्रकाश, पिंटू तिवारी समेत कई प्रबुद्धजनों ने भी अपने विचार साझा किए।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular