Chandi Village: भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के चांदी गांव में बुधवार की सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से मिठाई दुकानदार समेत दो की मौत हो गई।
- हाइलाइट: Chandi Village
- दोनों मृतक रिश्ते में थे, चाचा-भतीजा, घर में मचा कोहराम
- इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
- पुलिस ने दोनों शवों का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
आरा। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के चांदी गांव में बुधवार की सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से मिठाई दुकानदार समेत दो की मौत हो गई। दोनों मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजे थे। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर गांव में आसपास की इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
जानकारी के अनुसार मृतकों में चांदी थाना क्षेत्र के चांदी का वार्ड नंबर-10 निवासी स्व. मंगरु साह के 56 वर्षीय पुत्र महेंद्र साह एवं उसी गांव के निवासी राजेंद्र साह का 30 वर्षीय पुत्र संजय कुमार शामिल है। मृतक महेंद्र साह पेशे से मिठाई दुकानदार है। चांदी बाजार पर अपना मिठाई दुकान चलाते हैं। जबकि संजय कुमार उसी दुकान पर काम करता था।
इधर, मृतक के स्वजन ने खबरें आपकी को बताया कि उसके पिता अपने चचेरे भतीजे के साथ चांदी-कुल्हड़िया रोड पर टहलने निकले थे। इसी दौरान घटना घट गई।











