DM of Bhojpur:भोजपुर के निवर्तमान जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के सम्मान में विदाई समारोह तथा नवपदस्थापित जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा का स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
- हाइलाइट: DM of Bhojpur
- निवर्तमान जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया को दी गई विदाई
- नवपदस्थापित जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा का किया गया स्वागत एवं सम्मान
आरा। भोजपुर के निवर्तमान जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के सम्मान में विदाई समारोह तथा नवपदस्थापित जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा का स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने निवर्तमान जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कुशल प्रशासनिक नेतृत्व, जनहित के प्रति संवेदनशीलता तथा जिले के विकास एवं सुशासन के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया, उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
DM of Bhojpur :नवपदस्थापित जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा का अभिनंदन
भोजपुर के नवपदस्थापित जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा और उनकी धर्मपत्नी संगीता मीणा (आईआरटीएस) का जिला प्रशासन की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने नवपदस्थापित जिलाधिकारी के प्रति अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें नए कार्यभार के लिए बधाई दी और प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
समारोह के दौरान पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय, टीम भावना एवं जनहित को प्राथमिकता देते हुए भोजपुर जिले के विकास और प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।















