Flag march: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर मंगलवार को पुलिस-प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसका नेतृत्व जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
- हाइलाइट: Flag march
- जुलूस को लेकर जगह-जगह दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की हुई प्रतिनियुक्ति
आरा। मोहम्मद साहब के जन्म दिवस ईद-ए-मिलाद-उन नबी के रुप में बुधवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर सहित पूरे जिले में जुलूस निकाला जाएगा। बुधवार को शहर के वलीगंज मोहल्ले से ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को लेकर जुलूस निकाला जाएग। जो शहर के बड़ी मस्जिद, शीश महल चौक, गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज, सदर अस्पताल रोड, बड़ी मठिया, महादेवा रोड, धर्मन चौक, चित्रटोली रोड, डिन्स टैंक गोलंबर होते हुए रमना मैदान स्थित मजार के पास संपन्न हो जाएगा।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को लेकर मुस्लिम धर्मावलंबियों के विभिन्न कमेटियों द्वारा तैयारी की गई है। शहर के विभिन्न इलाकों में झंडा लगाए गए हैं। वहीं जुलूस में शामिल लोगों के स्वागत के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में स्टॉल लगाया जाएगा।
पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी की हुई प्रतिनियुक्ति
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। इसको लेकर जिले के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
Flag march: पुलिस-प्रशासन द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर मंगलवार को पुलिस-प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसका नेतृत्व जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
शहर के धरहरा स्थित यातायात थाना से मंगलवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला गया, जो शहर के अहिरपुरवा, चिकटोली, रामगढ़िया, अबरपुल, बड़ी मस्जिद, शीशमहल चौक, गोपाली चौक, जेल रोड होते हुए विभिन्न मार्गो से गुजरा।
फ्लैग मार्च में सदर एसडीओ शिप्रा विजय कुमार चौधरी, सदर एसडीपीओ-वन राज कुमार साह, ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु, नगर थानाध्यक्ष देवराज राय, नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी समेत विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष एवं पुलिसकर्मी शामिल थे।

