Cannabis smuggler: आरा नवादा थाना पुलिस द्वारा मादक पदार्थ एवं नगदी के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।
- हाइलाइट: Cannabis smuggler
- गांजा एवं नगदी के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार
- 20 किलो गांजा एवं 1880 रुपये नगद बरामद, बाइक जब्त
आरा। नवादा थाना पुलिस द्वारा मादक पदार्थ एवं नगदी के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के जज कोठी मोड़ के पास से गुरुवार को की गयी। तलाशी के दौरान उसके पास रहे ट्रॉली बैग से 20 किलो गांजा एवं 1880 रुपये नगद बरामद हुआ। इसके अलावे उसके पास रहे बाइक को जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार तस्कर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दोकती थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव निवासी सत्यनारायण बहेलिया का पुत्र अंकित कुमार बहेलिया उर्फ राजा बाबू है। जबकि फरार तस्कर उसका साथी संजीत चौधरी बताया जा रहा है।
Cannabis smuggler : बाइक से भाग रहे तस्कर गिरफ्तार
बताया जाता है कि नवादा थाना की डायल 112 मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग टीम जब गुरुवार की देर रात पेट्रोलिंग के दौरान थाना क्षेत्र के पीर बाबा मोड़ के समीप आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति पीर बाबा मोड की तरफ तेजी से आते दिखाई दिए और जैसे ही बाइक चला रहे युवक की नजर पुलिस पर पड़ी, तो वह बाइक जज कोठी मोड़ के पास खड़ा कर भागने का प्रयास करने लगा। तभी सशस्त्र बल के सहयोग से भाग रहे लोगो में अंकित कुमार बहेलिया उर्फ राजा बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान उसने अपने फरार साथी का नाम संजीत चौधरी बताया। इसके पश्चात नवादा थाने में पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी दर्ज उपरांत पुलिस फरार तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। वही पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्कर द्वारा बताया गया कि उन दोनों ने असम के दीमापुर से गांजा की खेप लेकर यूपी जा रहे थे। वह दोनों पहले राजधानी ट्रेन से पटना जंक्शन उतरे और वहां से लोकल ट्रेन से आरा स्टेशन पर उतरे थे।

