SDRF: गर्भवती महिलाओं, गंभीर रूप से बीमार मरीजों, वृद्धजनों, बच्चों और जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा
- हाइलाइट:
- बाढ़ में एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- संवेदनशील लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा
आरा। भोजपुर जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के निर्देशन में जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। अभियान के तहत संवेदनशील और जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है।
अब तक एसडीआरएफ की टीमों ने गर्भवती महिलाओं, डायलिसिस और कैंसर से पीड़ित मरीजों, वृद्धजनों, बच्चों सहित अन्य जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया है। प्रभावित क्षेत्रों में टीमें लगातार पहुंचकर लोगों की स्थिति का जायजा ले रही हैं और जरूरत के अनुसार उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। एसडीआरएफ की टीमें हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।
SDRF: आपात स्थिति में यहां करें संपर्क
जिला आपातकालीन संचालन केंद्र 24 घंटे और सातों दिन संचालित है। किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए 94723 98730 एवं 06182-221233 पर संपर्क किया जा सकता है।

