Homeबिहारआरानगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित हुए पुलिस कर्मी

नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित हुए पुलिस कर्मी

Bhojpur police team honored: आईओसीएल पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी कांड का सफल उद्भेदन व उत्कृष्ट कार्रवाई के लिए आईओसीएल मुख्य प्रबंधक ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिए नगद पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र।

  • हाइलाइट:
    • आईओसीएल पाइपलाइन चोरी कांड का खुलासा
    • पुलिसकर्मियों को मिला नगद पुरस्कार और सम्मान

आरा। बरौनी से कानपुर जाने वाली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी के मामले का गजराजगंज पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन किया था। पुलिस के अथक प्रयासों से चोरी किए गए पेट्रोलियम की बरामदगी सुनिश्चित की गई तथा इस आपराधिक कृत्य में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था।

Bhojpur police team honored : नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित

पुलिस की इस उत्कृष्ट कार्यकुशलता और सफल कार्रवाई को देखते हुए आईओसीएल के मुख्य प्रबंधक अमरेंद्र पासवान ने अभियान में शामिल पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान पुअनि धनंजय कुमार सिंह, पुअनि चंचल कुमार महथा और पुअनि शैलेश कुमार को दस-दस हजार रुपये की नगद राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। वहीं, कांस्टेबल सुशील कुमार और बीएचजी वरुण कुमार को साढ़े सात-साढ़े सात हजार रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान भोजपुर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे अपराध नियंत्रण और त्वरित अनुसंधान की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular