Homeबिहारआरादुर्गापूजा में बहन के घर आरा आए युवक की गोली मारकर हत्या

दुर्गापूजा में बहन के घर आरा आए युवक की गोली मारकर हत्या

इब्राहिमनगर के पास वारदात, एक संदिग्ध हिरासत में; एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

Abhishek Murder Ara : भोजपुर जिले के आरा शहर में सोमवार की देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात इब्राहिमनगर, धरहरा के पास हुई।

Bijay singh
  • हाइलाइट: Abhishek Murder Ara
  • आरा के इब्राहिमनगर के पास सोमवार देर शाम हुई वारदात।
  • कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी 19 वर्षीय अभिषेक कुमार की हत्या।
  • मृतक दुर्गापूजा के अवसर पर बहन के घर आया था।
  • सीने के पास गोली लगने से युवक की मौत।
  • पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया।
  • एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

आरा। भोजपुर जिले के आरा शहर में सोमवार की देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात इब्राहिमनगर, धरहरा के पास हुई। मृतक की पहचान कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी 19 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। गोली उसके सीने के पास लगी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिषेक पढ़ाई करने के साथ नौकरी की तैयारी भी कर रहा था। वह दुर्गापूजा के अवसर पर अपनी छोटी बहन के घर इब्राहिमनगर आया हुआ था। इसी दौरान सोमवार की देर शाम उसे गोली मार दी गई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई, जबकि मृतक के स्वजन में मातम पसरा है।

Abhishek Murder Ara: विवाद के बाद गोली मारने की बात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। सदर एसडीपीओ-1 सुशील कुमार और इंस्पेक्टर देवराज राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर देवराज राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सचिन नामक युवक से अभिषेक के विवाद की बात सामने आई है। पुलिस इस विवाद और हत्या के बीच संभावित संबंध की जांच कर रही है। हालांकि, हत्या का वास्तविक कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

वारदात के बाद एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस संदिग्ध से पूछताछ के साथ-साथ घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

jay kumar
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular