Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया में ट्रक के गुप्त तहखाने से 3544 लीटर विदेशी शराब बरामद,...

बिहिया में ट्रक के गुप्त तहखाने से 3544 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Bihiya News – Liquor बिहिया। दशहरा पर्व को देखते हुए अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग की टीम ने सोमवार को बिहिया चौरास्ता मुख्य सड़क पर छापेमारी कर छह चक्का डीसीएम ट्रक के गुप्त तहखाने से करीब 3544 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान ट्रक चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है।

Bijay singh

मद्यनिषेध विभाग के सहायक आयुक्त रजनीश को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार लाई जा रही है। इसके बाद निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। 19 अक्टूबर को मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग भोजपुर और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम ने बिहिया थाना क्षेत्र में वाहन की जांच के दौरान यूपी नंबर के डीसीएम ट्रक (UP86AT-1928) को रोककर तलाशी ली। इस दौरान ट्रक में बनाए गए गुप्त तहखाने से शराब की बड़ी खेप बरामद हुई।

विभाग के अनुसार, ट्रक से इंपीरियल ब्लू व्हिस्की की 180 एमएल की 9792 बोतलें, 375 एमएल की 3744 बोतलें और 750 एमएल की 504 बोतलें बरामद की गईं। कुल 14040 बोतलों में करीब 3544.50 लीटर शराब थी।

मौके से दिल्ली के नजफगढ़ निवासी ट्रक चालक कुलवीर सिंह और हरियाणा के रोहतक निवासी सतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, मदन लाल यादव, राणा विकास सहित विभाग के सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे। विभाग ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

jay kumar
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular