HomeNewsपूर्व की रंजिश में युवक को गोलियों से भूना, हंगामा और रोड...

पूर्व की रंजिश में युवक को गोलियों से भूना, हंगामा और रोड जाम

पूर्व की रंजिश में युवक को गोलियों से भूना, हंगामा और रोड जाम 
शहर के टाउन थाना क्षेत्र के अबरपुर मोहल्ले की शुक्रवार की रात की घटना
घात लगा कर बैठे बदमाशों ने युवक पर बरसाई ताबड़तोड़ नौ गोलियां
तीन साल पहले एक युवक को गोली मारने में आया था  मृतक का नाम
घटनास्थल से एक गोली और खोखा बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के अबरपुर में शुक्रवार की रात एक युवक को गोलियों से भून डाला गया। घात लगा कर बैठे बदमाशों ने उस पर काफी नजदीक से ताबड़तोड़ नौ गोलियां बरसाई दी। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृत युवक मो. मजीद का 18 वर्षीय पुत्र मो. मोनू था। वह टेलरिंग का काम करता था। अपराधियों की संख्या करीब पांच से छह बतायी जा रही है। पूर्व की दुश्मनी में वारदात को अंजाम दिये जाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दो साल पहले एक युवक को गोली मारने में मो. मोनू का नाम आया था। हत्या की वारदात को उसी घटना से ही जोड़कर देखा जा रहा है। इधर, घटना के बाद इलाके में सनसनी और दहशत मच गयी। सूचना मिलने पर थाना इंचार्ज रामविलास चौधरी पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान घटनास्थल से एक गोली और खोखा भी बरामद किया गया है। हत्या को ले नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।इधर, शनिवार की सुबह हत्या से आक्रोशित परिजन और मोहल्ले के लोग माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में सड़क पर उतर गये। आरोपितों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर अबरपुर के पास शव के साथ रोड जाम कर दिया गया। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी। इससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। इधर, पुलिस मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुट गयी है। गोली मारने वालों की पहचान भी की जा रही है। इसे लेकर सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व की आपसी दुश्मनी में घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपितों की धरपकड़ के लिये छापेमारी की जा रही है।

मोहल्ले में शादी समारोह में जाने के दौरान बदमाशों ने मोनू को मारी गोली
आरा। अबरपुल निवासी मो. मोनू को एक शादी समारोह में जाने के लिये घर से निकला था। उसी दौरान उसको भून दिया गया। पिता मो. मजीद ने बताया कि रात में मोहल्ले में एक बारात आयी थी। मोनू उसी में गया था। रात में घर लौटा और मां से न्योता देने के लिये पांच सौ रुपये मांगा। उसके बाद वह लिफाफा खरीदने की बात कह घर से निकल गया। इस बीच गोली मार उसकी हत्या कर दी गयी। रात करीब साढ़े दस बजे उसे मोनू को गोली मारे जाने की सूचना मिली। इस पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे, तो मोनू खून से लतपथ पड़ा था। उसके बाद मोनू को सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में पुलिस द्वारा उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

पिता बोले: गोली मारने के मामले में मोनू की करा ली थी थी अग्रिम जमानत
आरा। मो. मजीद के अनुसार करीब दो साल पहले मोहल्ले में ही एक युवक को गोली मार दी गयी थी। उसमें उनके बेटे मो. मोनू को आरोपित किया गया था। लेकिन वह जेल नहीं गया था। उन्होंने कुछ माह पहले ही बेटे की जमानत करा ली थी। उन्होंने उसी मामले में मोनू की हत्या किये जाने की आशंका जताई है। बहरहाल पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है।

हत्या में छह नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी
आरा। मो. मोनू की हत्या को लेकर पिता मो. माजीद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें छह नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular