Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से पुत्र की मौत,...

शाहपुर सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से पुत्र की मौत, पिता घायल

Ahira Baba Diversion: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना-बक्सर फोरलेन एनएच-922 पर शनिवार की शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक ने अपनी जान गंवा दी।

हाइलाइट: Ahira Baba Diversion
ट्रेलर की चपेट में आने से पुत्र की हुई मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

आरा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना-बक्सर फोरलेन एनएच-922 पर शनिवार की शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक ने अपनी जान गंवा दी। अहिरा बाबा के समीप बने डायवर्सन मोड़ पर अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस हृदयविदारक घटना में मौके पर ही पुत्र की मृत्यु हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

Ahira Baba Diversion: मौके पर पहुंचे शाहपुर विधायक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर तेतरिया गांव निवासी नंदजी यादव के पुत्र धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई है। घटना के दिन शाम करीब छह बजे धर्मेंद्र यादव अपने पिता नंदजी यादव को बाइक पर बैठाकर आरा से अपने पैतृक गांव वीरपुर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शाहपुर के पूर्व स्थित अहिरा बाबा के पास डायवर्सन पर पहुंची, विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

Shahpur MLA Rakesh Ranjan Ojha

टक्कर इतनी तीव्र थी कि बाइक चला रहे धर्मेंद्र यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके पिता नंदजी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वही रास्ते से गुजर रहे विधायक राकेश रंजन ओझा ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को देखा, उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोका और दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर ही ट्रेलर और उसके चालक को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। इस दुर्घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दुर्घटना व सड़क जाम की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राहुल तिवारी और भोजपुर-बक्सर एमएलसी सोनू राय तुरंत मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने आक्रोशित ग्रामीणों की पीड़ा को समझा और उन्हें सांत्वना दी। उनकी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने व आश्वासन के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ और जाम को हटवाया गया।

इधर, मृतक के साला धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वे दोनों शनिवार की सुबह बाइक द्वारा आरा कोर्ट में किसी काम से आए थे। शनिवार की शाम जब वे दोनों बाइक द्वारा वापस गांव लौट रहे थे। तब वह भी दूसरे बाइक से उनके पीछे थे। जैसे ही वे लोग आरा बक्सर-फोरलेन पर शाहपुर मोड़ के समीप पहुंचे। तभी अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। तब परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देखकर धर्मेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया।

वहीं जख्मी उसके पिता नंदजी यादव को प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उनका इलाज शहर के महावीर टोला स्थित निजी अस्पताल में करा रहे हैं। इसके पश्चात पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई में बड़ा था। उसके परिवार में मां माया देवी, पत्नी इंदू देवी व एक पुत्र प्रिंस एवं एक पुत्री प्रीती है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां माया देवी, पत्नी इंदू देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular