Homeआरा भोजपुरकोइलवरट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई, चालक की मौत

ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई, चालक की मौत

Manbhavan turn Koilwar: आरा-पटना नेशनल हाईवे पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की सुबह ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दूसरी ट्रक से टकरा गई।

  • हाइलाइट: Manbhavan turn Koilwar
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
    • हादसे के दौरान ट्रक का खलासी गंभीर रूप से जख्मी
    • कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की सुबह घटी घटना

आरा, बिहार । आरा-पटना नेशनल हाईवे पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की सुबह ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दूसरी ट्रक से टकरा गई। हादसे में यूपी निवासी ट्रक चालक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं खलासी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। टक्कर इतना जबरदस्त था की ट्रक चालक व खलासी बुरी तरह फंस गए थे।

सूचना पाकर कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा क्रेन एवं गैस कटर के सहयोग से ट्रक के अगले हिस्से को काटकर चालक व खलासी को बाहर निकलवाया गया। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार मृतक उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बनिया थाना क्षेत्र के कस्बा नरौली गांव निवासी स्व.रामचरण के 54 वर्षीय पुत्र छत्रपाल है। वह चालक था। जबकि जख्मी भी उत्तरप्रदेश के रामपुर जिला के मिलक खानम थाना क्षेत्र के नूरपुर रामपुर मिल्की निवासी असगर अली के 53 वर्षीय पुत्र सह ट्रक खलासी मकसूद अली है।

इधर, ट्रक खलासी मकसूद अली ने ‘खबरे आपकी’ को बताया कि वे लोग शनिवार की अहले सुबह पटना से ब्लू डार्ट कोरियर का सामान ट्रक लोड कर मुंबई जाने के लिए निकले थे। इसी बीच कोईलवर मनभावन मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप आगे जा रही बालू लदे ट्रक ने अचानक ब्रेक ले लिया। जिसके कारण उनकी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दूसरी ट्रक से टकरा गई।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular