Homeबिहारआरा भोजपुरआरा मुफस्सिल थाना पुलिस ने फायरिंग मामले में फरार दो आरोपितों को...

आरा मुफस्सिल थाना पुलिस ने फायरिंग मामले में फरार दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

Adarsh ​​Anand Firing Case: गिरफ्तार आरोपितों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेल डुमरा गांव निवासी जितेंद्र सिंह का पुत्र उज्जवल सिंह एवं उसी गांव का निवासी पिंटू शर्मा शामिल है।

  • हाइलाइट: Adarsh ​​Anand Firing Case
  • आदर्श आनंद पर फायरिंग में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
  • दो देसी पिस्टल एवं दस जिंदा कारतूस किया बरामद
  • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेल डुमरा गांव में 3 मार्च की दोपहर घटी थी घटना

आरा। मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा आदर्श आनंद पर फायरिंग मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र इलाके से की। गिरफ्तार आरोपितों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेल डुमरा गांव निवासी जितेंद्र सिंह का पुत्र उज्जवल सिंह एवं उसी गांव का निवासी पिंटू शर्मा शामिल है। उनके पास से पुलिस ने दो देशी पिस्टल एवं दस कारतूस बरामद किया है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी।

बता दें कि बीते 3 मार्च की दोपहर तरारी थाना क्षेत्र के सेदहां गांव (वर्तमान नवादा थाना क्षेत्र के नवादा महाराजा कॉलेज के पीछे) निवासी धनंजय सिंह का पुत्र आदर्श आनंद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेल डुमरा गांव अपने ननिहाल में स्थित अपने मामा के किराना दुकान पर बैठा था। तभी उसी गांव के दो युवक उसके दुकान पर आए और सिगरेट लिया।

सिगरेट देने के बाद जब उसके द्वारा पैसे की मांग की गई, तो उन लोगों द्वारा उसे गोली मार दी गई थी। उस दौरान उसे गोली बाएं साइड पेट में लगी थी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जख्मी आदर्श आनंद के फर्दबयान पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भेल डुमरा गांव निवासी उज्जवल कुमार पिंटू शर्मा सहित तीन लोगों को नामजद तीन अज्ञात को आरोपित बनाया गया था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular