HomeNewsबिहारआरा में मोबाइल ब्लास्ट होने से युवक गंभीर रूप से घायल

आरा में मोबाइल ब्लास्ट होने से युवक गंभीर रूप से घायल

Mobile Phone Explodes: आरा के अहिरपुरवा मोहल्ले में बुधवार की सुबह एक मोबाइल फोन में अचानक हुए जोरदार धमाके के कारण एक 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

  • हाइलाइट: Mobile Phone Explodes
  • पॉकेट में रहा मोबाइल तेज आवाज करने लगा और कर गया ब्लास्ट
  • मोबाइल ब्लास्ट होने से युवक गंभीर रूप से घायल
  • टाउन थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मोहल्ले में बुधवार की सुबह घटी घटना

भोजपुर। बिहार के आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अहिरपुरवा मोहल्ले में बुधवार की सुबह एक मोबाइल फोन में अचानक हुए जोरदार धमाके के कारण एक 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना ने स्थानीय निवासियों के बीच दहशत और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक टाउन थाना क्षेत्र के अबरपुल मोहल्ला निवासी मो. शमीम के पुत्र मो. आमिर है। इधर, घटना के संदर्भ में पीड़ित युवक ने बताया कि बुधवार की सुबह वह अहिरपुरवा स्थित अपने भाई की मोबाइल दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसकी जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक से तेज आवाज के साथ फट गया।

धमाका इतना तीव्र था कि मोबाइल फोन तुरंत उसकी पैंट की जेब से निकलकर नीचे गिर गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मो. आमिर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ फिलहाल उसका उपचार चल रहा है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular