HomeNewsक्राइमहथियारबंद बदमाशों ने युवक किशोर को मारी गोली

हथियारबंद बदमाशों ने युवक किशोर को मारी गोली

Ajit Kumar of Anaith Ara: किशोर का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

jay kumar
  • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
  • चिकित्सक डॉ. महवीर प्रसाद गुप्ता ने ऑपरेशन कर निकाला बुलेट
  • शहर के जगदेव नगर मोहल्ला स्थित मंदिर के समीप शुक्रवार की सुबह घटी घटना

खबरे आपकी/आरा: भोजपुर में अपराधियों का मनोबल सर चढ़कर बोल रहा है। अपराधी हर रोज किसी न किसी अपराधिक घटनाओं को आसानी से अंजाम देते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला आरा शहर का है। जहां नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ला स्थित मंदिर के समीप जहां शुक्रवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने किशोर को गोली मार दी। जख्मी किशोर को गोली दाहिने पैर में घुटने पर लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद नवादा थाना पुलिस एवं परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Ajit Kumar of Anaith Ara:बलिराम साह का 17 वर्षीय पुत्र अजीत

Ajit Kumar of Anaith Ara
आरा के अनाईठ निवासी अजीत कुमार को मारी गोली – जख्मी

जानकारी के अनुसार जख्मी किशोर नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ मुहल्ला निवासी बलिराम साह का 17 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार है। इधर, जख्मी किशोर अजीत कुमार ने बताया कि मोहल्ले का ही एक युवक अर्जुन चौधरी को कुछ लोग उठाकर जगदेव नगर ले जाकर पीट रहे थे। उसे बचाने के लिए जब वह गया तो उक्त युवकों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान उसे गोली लग गई। उसे इलाज के लिए नवादा थाना पुलिस एवं परिजन द्वारा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

वही जख्मी किशोर अजीत कुमार उक्त युवकों से किसी भी विवाद से साफ इंकार किया है। हालांकि उक्त युवकों ने उसे गोली क्यों मारी, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। सदर अस्पताल में जख्मी कि इलाज हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.महावीर प्रसाद गुप्ता ने की।

उन्होंने बताया कि एक किशोर जख्मी हालत में यहां आया था। उसे दाहिने पैर में घुटने के पास गोली लगी थी, जो जांघ के पास आकर फंस गई थी। जख्मी किशोर का ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है। गोली लगने के कारण उसका बोन फ्रैक्चर कर गया है। अभी मरीज की स्थिति बिल्कुल स्टेबल है। लेकिन अभी उसे यही रखा जाएगा। ऑपरेशन के दौरान उनके साथ मुर्छक डॉ.नरेश प्रसाद एवं डॉ.कलीम अहमद मौजूद रहें।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular