Homeबिहारआरा भोजपुरछात्र हत्याकांड में सात के खिलाफ प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

छात्र हत्याकांड में सात के खिलाफ प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

Akash murder case – गांव के ही दो भाइयों पर गोली मारने का पिता ने लगाया आरोप

jay kumar

आरा टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन में मझौंवा के रहने वाले इंटर के छात्र की हत्या में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है। प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वह मझौंवा गांव का ही रहने वाला नैतिक सिंह है। चार अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

पिता के बयान पर दो भाइयों समेत छह नामजद और एक अज्ञात आरोपित 

Akash murder case इधर, इस मामले में मृत छात्र आकाश कुमार के पिता हुलास प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उसमें आकाश कुमार, मझौंवा निवासी नैतिक सिंह, रितिक सिंह, शांतिनगर में किराये के मकान में रहने वाले प्रिंस कुमार, उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एडौरा निवासी अमृतांशु कुमार उर्फ कोहिनूर और मुफस्सिल थाना के पिपरा निवासी रोहित कुमार को नामजद किया गया है। एक अन्य अज्ञात को भी आरोपित किया गया है। इसमें नैतिक सिंह और उसके भाई रितिक सिंह पर छात्र को गोली मारने का आरोप लगाया गया है। हत्या के बाद अमृतांश कुमार उर्फ कोहिनूर द्वारा भी गोली चलाये जाने की बात कही गयी है।

प्राथमिकी में हुलास प्रसाद द्वारा कहा गया है कि उनका बेटा आकाश कुमार सोमवार की शाम अपने दोस्तों के साथ शिवगंज गया था। वापस सभी लौट रहे थे तभी पुरानी पुलिस लाइन के पास बाइक सवार सभी आरोपितों ने आकाश को घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान रितिक द्वारा आकाश की कनपटी में गोली मार दी गयी। इस पर रोहित बोला कि अभी सांस चल रही है। तब नैतिक द्वारा भी आकाश को गोली मार दी गयी। उसके बाद अमृतांशु कुमार द्वारा भी एक राउंड फायरिंग की गयी।

Student Akash murder case - FIR against seven
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत के नेतृत्व में पुलिस द्वारा छापेमारी

अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी, चार संदिग्धों से की जा रही पूछताछ 

Akash murder case प्राथमिकी दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत के नेतृत्व में पुलिस द्वारा छापेमारी कर नैतिक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ कर हत्या की असली वजह जानने का प्रयास कर रही है। बता दें कि शहर के पुरानी पुलिस लाइन के पास सोमवार की शाम इंटर के छात्र मझौंवा निवासी आकाश कुमार की गोली मार हत्या कर दी गयी थी। हत्या का कारण तीन-चार रोज पहले हुआ झगड़ा बताया जा रहा है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular