HomeNewsबेलगाम ट्रक ने बुजुर्ग बढ़ई मिस्त्री को रौंदा, मौके पर मौत

बेलगाम ट्रक ने बुजुर्ग बढ़ई मिस्त्री को रौंदा, मौके पर मौत

Akhgaon Sandesh संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव बाईपास रोड पर प्रतापपुर मोड़ के समीप घटी घटना

मुआवजे को लेकर लोगो ने किया रोड जाम

Akhgaon Sandesh आरा। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव बाईपास रोड पर प्रतापपुर मोड़ के समीप रविवार की दोपहर ट्रक ने पैदल जा रहे बुजुर्ग बढ़ई मिस्त्री को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा।

jay kumar

पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आक्रोशित ग्रामीणों ने सकडडी-नासरीगंज मार्ग पर अखगांव  के समीप रोड जाम कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार,इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग (Akhgaon Sandesh) अखगांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व.जयनंदन शर्मा का एक 60 वर्षीय पुत्र बचन शर्मा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह आज दोपहर चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव कारपेंटर का काम करने जा रहे थे। उसी दौरान अखगांव बाईपास रोड पर प्रतापपुर मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही बेलगाम ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी ललिता देवी, चार पुत्र महावीर शर्मा, भीम शर्मा, अर्जुन कुमार, अनिल कुमार व चार पुत्री शोभा देवी, शुभांती देवी, सुमीता कुमारी एवं प्रभावती कुमारी है। घटना के बाद में मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक की पत्नी ललिता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने कोचिंग संचालक को मारी चार गोली, पटना रेफर

यहां इतना सन्नाटा क्यों है भाई..? पैराशूट उम्मीदवारों के खिलाफ शाहपुर भाजपा कार्यकर्ता पटना में डटें

बिहार में जमीन के म्यूटेशन में अब लगेगा दोगुना समय,बिहार सरकार ने भूमि दाखिल खारिज नियमावली में फिर किया बदलाव

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular