Homeबिहारआरा भोजपुरशीतलहर को लेकर जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल 20 जनवरी...

शीतलहर को लेकर जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल 20 जनवरी तक बंद

Schools: लगातार बढ़ते ठंड व शीतलहर के कारण तापमान में काफी गिरावट आयी है। इसको लेकर भोजपुर जिला दंडाधिकारी राज कुमार ने नया आदेश जारी किया है।

  • हाइलाइट :-
    • वर्ग 1 से 8 तक के सभी विद्यालय रहेगें बन्द
    • भोजपुर जिला दंडाधिकारी राजकुमार ने जारी किया आदेश

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले में लगातार बढ़ते ठंड व शीतलहर के कारण तापमान में काफी गिरावट आयी है। इसको लेकर भोजपुर जिला दंडाधिकारी राज कुमार ने नया आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है की शीतलहर के प्रभाव से बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसके दृष्टिगत भोजपुर जिले के सभी सरकारी/गैर सरकारी (निजी) विद्यालयों (Schools) में वर्ग 1 से 8 तक के सभी विद्यालय अब 20 जनवरी 2024 तक बन्द रहेंगें।

इस अवधि में वर्ग 8 से उपर के सभी कक्षाओं के शैक्षणिक गतिविधि पूर्वाहन 10 बजे से अपराह्न 03 बजे तक संचालित होंगें। सभी विद्यालय प्रबंधन उपरोक्त आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुननिर्धारित करेंगे। मिशन दक्ष तथा बोर्ड परीक्षा हेतु संचालित किये जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा।

वही सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय में पूर्व के भांति प्रात: 9 बजे से अपराह्न 05 बजे तक अपने विद्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा विद्यालयी/विभागीय कार्यों का निष्पादन करेंगे। उपरोक्त आदेश 19 से 20 जनवरी 2024 तक प्रभावी रहेगा।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular