Homeआरा भोजपुरबिहियाकैमूर सड़क हादसे में छात्र की मौत से बिहिया के साहेब टोला...

कैमूर सड़क हादसे में छात्र की मौत से बिहिया के साहेब टोला में कोहराम

भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के साहेब टोला निवासी प्रभुनाथ गुप्ता के पुत्र अमित कुमार उर्फ बंटी कुमार की सड़क हादसे में मौत के बाद कोहराम मच गया है।

Amit Kumar – Accident : भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के साहेब टोला निवासी प्रभुनाथ गुप्ता के पुत्र अमित कुमार उर्फ बंटी कुमार की सड़क हादसे में मौत के बाद कोहराम मच गया है।

  • हाइलाइट : Amit Kumar – Accident
    • हादसे के बाद गुप्ता मंडी में कई दुकानें बंद रहीं

आरा/बिहिया: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के साहेब टोला निवासी प्रभुनाथ गुप्ता के पुत्र अमित कुमार उर्फ बंटी कुमार की सड़क हादसे में मौत के बाद कोहराम मच गया है। पॉलिटेक्निक के उक्त छात्र की कैमूर के मोहनियां से परीक्षा देकर घर लौटने के दौरान उसकी बाइक ट्रक से टकरा गई थी। हादसा कैमूर जिले के कटरा कला और करमहरी गांवों के बीच हुआ।

बताया जा रहा है कि अमित कुमार पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने 10 दिसंबर को ही गया था और बाइक से परीक्षा देने के बाद वह घर लौट रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। मृतक दो भाई व दो बहन था। वह बिहिया की गुप्ता मंडी में मोबाइल दुकान चलता था। हादसे के बाद गुप्ता मंडी में कई दुकानें बंद रहीं। रविवार को शव आने के बाद बक्सर में दाह संस्कार किया गया। इस दौरान पुत्र का शव देखकर मां दहाड़ मारकर रोने लगी। इसे लेकर सबका आंखें नम हो गयीं।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular