Homeबिहारआरा भोजपुरबिहार पुलिस की तैयारी कर रही थी अंजली, हसन बाजार में पंखे...

बिहार पुलिस की तैयारी कर रही थी अंजली, हसन बाजार में पंखे के कुंडी से लटका मिला शव

Anjali Hasan Bazaar: भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के हसन बाजार गांव में शनिवार की सुबह पंख के कु़डी से लटका छात्रा का शव बरामद हुआ।

  • हाइलाइट: Anjali Hasan Bazaar
    • पंखे के कुंडी से लटका मिला छात्रा का शव, सनसनी
    • मौत का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की जांच में जुटी पुलिस
    • हसन बाजार गांव में शनिवार की सुबह घटी घटना

आरा। जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के हसन बाजार गांव में शनिवार की सुबह पंख के कु़डी से लटका छात्रा का शव बरामद हुआ। छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। उसने खुदकुशी क्यों की। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार मृतका रोहतास जिले के बघेला थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी राजू सिंह की 16 वर्षीया पुत्री अंजली कुमारी है। वह दसवीं कक्षा की छात्रा थी। हसन बाजार गांव वार्ड नंबर-10 में किराए का मकान लेकर बिहार पुलिस की तैयारी कर रही थी।

इधर, मृत छात्रा के मौसा जगदीश सिंह ने बताया कि वह करीब तीन वर्ष से उनके यहां रह रही थी। कुछ माह पहले उन्होंने हसन बाजार वार्ड नंबर-10 में बिहार पुलिस तैयारी करने व पढ़ाई करने को लेकर किराए का रूम दिलाया था। जिसमें वह अपनी सहेली के साथ रहती थी। शनिवार की सुबह वह सहेलियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर गई थी।

वापस लौटने के बाद वह अपने कमरे में गई और दरवाजा बंद कर अपने गले में दुपट्टा बांध पंखे से लटक गई। जब उसकी सहेलियों ने खिड़की से झांककर देखा तो वह पंखे के कुंडी से लटकी हुई मिली। इसकी सूचना उसके मौसा एवं स्थानीय थाना को दी गई।

सूचना पाकर उसके परिजन एवं स्थानीय थाना वहां पहुंची। दरवाजा तोड़ उसके शव को पंखे से नीचे उतर गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

वही हसन बाजार थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। मृत छात्रा के मोबाइल को जप्त किया गया है। उसके मोबाइल से ही उसके मौत का खुलासा हो पाएगा। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular