Homeबिहारआराआरा नगर निगम की नई आयुक्त अंजू कुमारी ने पदभार संभाला

आरा नगर निगम की नई आयुक्त अंजू कुमारी ने पदभार संभाला

Anju Kumari: आरा नगर निगम की नई नगर आयुक्त अंजू कुमारी एवं उप नगर आयुक्त कोमल कुमारी ने सोमवार को पदभार संभाला।

Anju Kumari: आरा नगर निगम की नई नगर आयुक्त अंजू कुमारी एवं उप नगर आयुक्त कोमल कुमारी ने सोमवार को पदभार संभाला।

  • हाइलाइट्स: Anju Kumari
    • महापौर इंदु देवी ने अंग वस्त्र और फ्रूट्स बुके देकर नगर आयुक्त को किया सम्मानित
    • नगर निगम की नई उप नगर आयुक्त कोमल कुमारी ने भी दिया योगदान

आरा: आरा नगर निगम की नई नगर आयुक्त अंजू कुमारी एवं उप नगर आयुक्त कोमल कुमारी ने सोमवार को पदभार संभाला। इस मौके पर आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी ने नई नगर आयुक्त अंजू कुमारी एवं उप नगर आयुक्त कोमल कुमारी को अंगवस्त्र और फ्रूट्स बुके देकर सम्मानित किया।

योगदान देने के बाद नई नगर आयुक्त अंजू कुमारी ने कहा कि आरा नगर निगम क्षेत्र का विकास करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसमें यहां के लोगों का सहयोग चाहिए।

इस मौके पर महापौर इंदु देवी में कहा की नई नगर आयुक्त अंजु कुमारी एवं उप नगर आयुक्त कोमल कुमारी उर्जावान महिला है। नई नगर आयुक्त अंजू कुमारी को कार्य का काफी अनुभव है। मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि वे अपने कार्य तथा अनुभव से नगर निगम क्षेत्र का विकास करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular