HomeNewsक्राइमभोजपुर न्यूज़:आरा में शिवसेना नेता पर सरेशाम हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे

भोजपुर न्यूज़:आरा में शिवसेना नेता पर सरेशाम हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे

आरा भोजपुर न्यूज़ – आरा में शिवसेना नेता पर सरेशाम हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे
नगर थाना क्षेत्र के बिचली रोड की रविवार रात की घटना
घटनास्थल से पांच खोखा, दो राउंड गोलियां व पिस्टल का मैगजीन बरामद
घटनास्थल पर पहुंचे वरीय अफसर, मामले की छानबीन और धरपकड़ शुरू
आरा। नगर थाना क्षेत्र के बिचली रोड में रविवार की रात शिवसेना नेता पर हमला कर दिया गया। इस दौरान शिवसेना नेता शंभू सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग किये जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि फायरिंग में शिवसेना नेता बाल-बाल बच गए। इधर, सरेशाम फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी मच गयी। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कुमार और नगर थाने के दारोगा विजय कुमार पहुंच गये‌। उसके बाद छानबीन शुरू कर दी गयी। वहीं घटनास्थल से पुलिस ने पांच खोखा, दो राउंड गोली और पिस्टल का एक मैगजीन बरामद किया गया है। फायरिंग में शहर के एक कुख्यात अपराधी का नाम आ रहा है। बताया जा रहा है कि वह हाल ही जेल से बाहर आया है। बताया जा रहा है कि शिवसेना नेता शंभू सिंह रविवार की रात करीब नौ बजे अपने छह साथियों के साथ बाइक से बिचली रोड के रास्ते घर जा रहे थे। तभी करीब दर्जन भर की संख्या में रहे हमलावरों द्वारा अचानक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जाने लगी। इसके बाद उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर भी भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तबतक हमलावर भाग चुके थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना में शामिल बदमाशों की पहचान और धरपकड़ को लेकर छापेमारी भी की जा रही है। वहीं घटना को लेकर शिवसेना नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी रोष देखा जा रहा है‌। देर रात तक शिवसेना नेता और कार्यकर्ता थाने पर जमे रहे। इस दौरान हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular