HomeNewsआरा नगर निगम के नाम पर ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले...

आरा नगर निगम के नाम पर ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

नवादा थानाध्यक्ष के तहरीर पर संवेदक अभिषेक चौरसिया, सह संवेदक भोला कुमार एवं मुकेश कुमार सहित आठ पर प्राथमिकी

Ara City Gangs: नियमों के उल्लंघन और अवैध गतिविधि को बढ़ावा देने के आरोप में संबंधित ठेकेदार का टेंडर रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

jay kumar
  • हाइलाइट: Ara City Gangs
  • पुलिस ने 1855 रुपये नगद, 14 पीस सौ रुपए का पर्ची एवं एक मोबाइल बरामद

आरा। नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम के नाम पर ट्रैकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को घर दबोचा। जबकि अन्य भागने में सफल हो गए। पुलिस ने उसके पास से 1855 रुपये नगद, 14 पीस सौ रुपए का पर्ची एवं एक मोबाइल बरामद किया।

इस मामले में नवादा थानाध्यक्ष के तहरीर पर संवेदक अभिषेक चौरसिया, सह संवेदक भोला कुमार एवं मुकेश कुमार सहित आठ पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वही नियमों के उल्लंघन और अवैध गतिविधि को बढ़ावा देने के आरोप में संबंधित ठेकेदार का टेंडर रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की दी गई है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Ara City Gangs: गुप्त सूचना पर कारवाई

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ भट्टी गली निवासी मिश्री चौहान का पुत्र मुकेश कुमार है। एसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई की बिहारी मिल के पास तीन-चार व्यक्ति ट्रक चालकों से जबरदस्ती पैसा वसूली कर रहे है। पैसा नहीं देने पर उनके द्वारा ट्रक चालकों के साथ मारपीट भी किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन व छापेमारी करने के लिए नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी को दल-बल के साथ मौके पर भेजा गया।

पुलिस टीम बिहारी मिल के पास पहुंची। जहां तीन व्यक्ति सड़क से गुजर रहे ट्रकों को जबरदस्ती रोककर चालकों से पैसा वसूली कर रहे है। पुलिस को देख तीनों व्यक्ति स्टेशन की तरफ भागने लगे। हालांकि पुलिस बल ने खदेडकर मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान उसके द्वारा बताया गया कि अभिषेक चौरसिया एवं उसके साथी के द्वारा चुंगी वसूली हेतु थाना क्षेत्र के पावरगंज निवासी पिंटू साह के पुत्र भोला साह को आरा नवादा का क्षेत्र दिया गया है। भोला कुमार के माध्यम से हम लोगों को सड़क गुजरने वाले सभी ट्रैकों से अवैध वसूली करने के लिए रखा गया है।

इसे लेकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी के तहरीर पर संवेदक अभिषेक चौरसिया, सह संवेदक भोला कुमार एवं मुकेश कुमार सहित आठ लोगों के खिलाफ ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने, मारपीट करने के संबंध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular