Homeबिहारआरा भोजपुरआरा कलेक्ट्रेट तालाब घाट का होगा सौंदर्यीकरण, डीएम ने दिए निर्देश

आरा कलेक्ट्रेट तालाब घाट का होगा सौंदर्यीकरण, डीएम ने दिए निर्देश

Ara Collectorate Ghat: आरा का कलेक्ट्रेट तालाब घाट, पूर्व दिशा में स्थित मस्जिद, दक्षिण में चर्च और उत्तर में भगवान भास्कर का विशाल मंदिर, तीनों ही इस घाट को घेरे हुए हैं।

Ara Collectorate Ghat: आरा का कलेक्ट्रेट तालाब घाट, पूर्व दिशा में स्थित मस्जिद, दक्षिण में चर्च और उत्तर में भगवान भास्कर का विशाल मंदिर, तीनों ही इस घाट को घेरे हुए हैं।

jay kumar
  • हाइलाइट:Ara Collectorate Ghat
    • भोजपुर कलेक्ट्रेट घाट के सौंदर्यीकरण की दिशा में बड़ा कदम, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश।

आरा: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने समाहरणालय स्थित कलेक्ट्रेट घाट का निरीक्षण कर वहां की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के आयुक्त एवं सहायक अभियंता ने घाट के प्रस्तावित सौंदर्यीकरण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

जिलाधिकारी ने मौके पर ही निर्देश देते हुए कहा कि घाट परिसर के समग्र विकास के लिए बॉन्ड्री वॉल,आकर्षक कैफेटेरिया, विश्राम गृह, गार्डन, लेजर लाइटिंग एवं साउंड सिस्टम, पौधारोपण, फाउंटेन, गार्ड रूम तथा शौचालय जैसी सुविधाओं का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाए।

उन्होंने इन कार्यों हेतु यथाशीघ्र विस्तृत प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, डॉ. अनुपमा सिंह,नगर आयुक्त,नगर निगम एवं संबंधित अभियंता उपस्थित रहे।

Ara Collectorate Ghat: तीनों धर्मों के प्रतीकों की निकटता को दर्शाता

आरा का कलेक्ट्रेट तालाब घाट मात्र एक जलाशय नहीं, बल्कि सांप्रदायिक सौहार्द का जीवंत उदाहरण है। इसकी विशिष्ट भौगोलिक अवस्थिति इसे एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक स्थल बनाती है। पूर्व दिशा में स्थित मस्जिद, दक्षिण में चर्च और उत्तर में भगवान भास्कर का विशाल मंदिर, तीनों ही इस घाट को घेरे हुए हैं।

कलेक्ट्रेट तालाब घाट, तीनों धर्मों के प्रतीकों की निकटता को दर्शाता है। यह दर्शाता है कि आरा की भूमि पर विभिन्न धर्मों के अनुयायी शांति और सद्भाव के साथ निवास करते हैं। यह स्थल, वास्तव में, आरा की सांस्कृतिक विरासत का एक अभिन्न अंग है।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular