Homeबिहारआरा भोजपुरमहापौर प्रतिनिधि ने रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की हत्या पर जताया शोक

महापौर प्रतिनिधि ने रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की हत्या पर जताया शोक

Double murder Ara: दोहरे हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच करने तथा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की

भाजपा नेता सह रिटायर प्रोफेसर महेंद्र सिंह के एवं उनकी पत्नी पुष्पा सिंह की निर्मम हत्या पर दुख

Double murder Ara /Bihar: आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी के प्रतिनिधि व समाजसेवी प्रेम पंकज उर्फ ललन जी मंगलवार को शहर के कतीरा पहूंचे। उन्होंने भाजपा नेता सह रिटायर प्रोफेसर महेंद्र सिंह के एवं उनकी पत्नी पुष्पा सिंह की निर्मम हत्या पर दुख जताया। उन्होंने इस दोहरे हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग सरकार व पुलिस से की।

उन्होंने कहा की दोहरे हत्याकांड में शामिल जो भी लोग हैं, उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर और स्पीडी ट्रायल कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति नही हो सके, उन्होंने कहा कि प्रोफेसर महेंद्र सिंह बहुत ही सुलझे व्यक्ति थे। वे भाजपा से जुड़े हुए थे। वे हमेशा लोगों को एवं छात्रों को मार्गदर्शन देते रहते थे। प्रोफेसर दंपति की हत्या से साहित्य समाज को गहरी क्षति हुई है, जिसकी निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं है।

इस मौके पर पर्यावरण प्रेमी आनंद कुमार, आदित्य सिंह आदि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular