HomeबिहारआराARA: राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस सप्ताह पर सम्मान समारोह का आयोजन

ARA: राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस सप्ताह पर सम्मान समारोह का आयोजन

Journalists: आरा के आनंद हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सक डॉ. के.एन. सिन्हा ने पत्रकारों को अंगवस्त्र, बुके, डायरी और पेन देकर किया सम्मानित

  • हाइलाइट:Journalists
  • आरा में राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस सप्ताह पर पत्रकारों का सम्मान
  • डॉ. के.एन. सिन्हा ने वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित

आरा। शहर के रमना-पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में बुधवार को राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस सप्ताह के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी और भाजपा चिकित्सा मंच के जिलाध्यक्ष डॉ. के.एन. सिन्हा की ओर से किया गया।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

इस अवसर पर डॉ. के.एन. सिन्हा ने शहर के वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, प्रशांत बंटी, समीर अख्तर सहित अन्य मीडिया कर्मियों को अंगवस्त्र, बुके, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया।

Journalists: पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. के.एन. सिन्हा ने कहा कि मीडिया कर्मी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सामने लाते हैं।

उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों का सम्मान कर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने भविष्य में भी पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के सम्मान में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में मीडिया कर्मियों की भूमिका और सामाजिक सरोकारों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने पत्रकारों के कार्यों की सराहना की।

आयोजन में इन लोगों का रहा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री चुन्नी पांडेय, शशिकांत यादव, हरेंद्र प्रसाद और अनिल कुमार सिन्हा का सराहनीय सहयोग रहा। समारोह में स्थानीय पत्रकारों, मीडिया कर्मियों और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular