Homeधर्मपर्व त्योहारआरा की महापौर इंदु देवी ने छठ महापर्व को लेकर तैयारियां का...

आरा की महापौर इंदु देवी ने छठ महापर्व को लेकर तैयारियां का लिया जाएगा

Chhath Mahaparva Ara: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर आरा नगर निगम द्वारा तैयारियों का जायजा लेने हेतु बुधवार को महापौर इंदु देवी के नेतृत्व में शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।

  • हाइलाइट:
    • खतरनाक घाटों पर छठ करने से परहेज करें व्रती-इंदू
    • महापौर इंदु देवी ने छठ महापर्व को लेकर तैयारियां का लिया जाएगा
    • शहर के विभिन्न छठ घाटों पर जाकर किया निरीक्षण
    • निरीक्षण के दौरान महापौर ने दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

Chhath Mahaparva Ara: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर आरा नगर निगम द्वारा तैयारियों का जायजा लेने हेतु बुधवार को महापौर इंदु देवी के नेतृत्व में शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महापौर ने छठ घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पहुंच मार्ग, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई।

कलेक्ट्री छठ घाट, चंदवा सूर्य मंदिर छठ घाट, पावरगंज छठ घाट, अहीरपुरवा छठ घाट, सपना सिनेमा छठ घाट, धरहरा छठ घाट, मोती टोला छठ घाट एवं अन्य प्रमुख छठ घाट का निरीक्षण किया। महापौर इंदु देवी द्वारा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया, ताकि छठ व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नही हो।

साथ ही घाटों की नियमित निगरानी एवं त्वरित कार्यान्वयन हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। नगर निगम आरा छठ व्रतियों एवं आमजन से अपील करता है कि वे स्वच्छता बनाए रखें, निगम के प्रयासों में सहयोग करें और एक साथ मिलकर इस पावन पर्व को श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाएं।

Chhath Mahaparva Ara: आरा शहर के खतरनाक घाट

Ara Mayor Indu Devi said that preparations will be made for the Chhath Mahaparva.

महापौर इंदू देवी ने कहा कि शहर के वार्ड नंबर-31 भलुहीपुर और वार्ड नंबर 32-मीराचक का घाट खतरनाक है। पिछले साल इन छठ घाटों पर हादसा हो गया था। छठ व्रतियों से अपील है कि इन दोनों घाटों पर अर्ध्य देने नहीं जाए। निरीक्षण के दौरान सिटी मैनेजर रत्नेश कुमार, सफाई प्रभारी विकास कुमार, योजना शाखा प्रभारी दीपक कुमार, आलोक अनजान एवं अन्य निगमकर्मी मौजूद रहें।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular