Gausganj Satpahari: आरा नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज सतपहाड़ी डिपो के समीप शनिवार की देर शाम पुलिस टीम पर लाठी-डंडे एवं ईट-पत्थर से हमला कर गिरफ्तार आरोपित को छुड़ाने का मामला सामने आया है।
- हाइलाइट: Gausganj Satpahari
- हमले में नगर थाना के एएसआई जावेद आलम एवं जवान अनिल प्रसाद यादव घायल
- घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
- पुलिस टीम पर हमला मामले में चार नामजद एवं 5-6 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
आरा। नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज सतपहाड़ी डिपो के समीप शनिवार की देर शाम पुलिस टीम पर लाठी-डंडे एवं ईट-पत्थर से हमला कर गिरफ्तार आरोपित को छुड़ाने का मामला सामने आया है। हमले में नगर थाना के एएसआई जावेद आलम एवं जवान अनिल प्रसाद यादव घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस पर हमला करने तथा पुलिस अभिरक्षा से गिरफ्तार अभियुक्त को छुड़ाने के मामले में आरोपी दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में नगर थाना के दारोगा रोशन अली के लिखित आवेदन के आधार पर कुख्यात विक्की गिरी उर्फ साधु गिरी समेत चार को नामजद तथा 5-6 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
दर्ज प्राथमिकी में दारोगा रोशन अली कहा गया है कि 27 दिसंबर को अपर थानाध्यक्ष द्वारा सूचना दिया गया कि नगर थाना के एक कांड में आरोपित गौसगंज सतपहाड़ी डिपो निवासी विक्की गिरी उर्फ साधु गिरी अपने घर में छिपा हुआ है। सूचना के सत्यापन हेतु वे दारोगा जुली कुमारी, जमादार जावेद आलम, क्रॉस मोबाइल एवं अन्य पुलिस कर्मियों के साथ सतपहाड़ी के लिए निकले। संध्या समय 7 बजकर 45 बजे जैसे ही टीम विक्की गिरी के घर पहुंची, तो देखा कि एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पकड़ा गया व्यक्ति सपहाड़ी डिपो निवासी विक्की गिरी उर्फ साधु गिरी था।
Gausganj Satpahari: हमलावरों में दो महिला गिरफ्तार
इसी क्रम में 10- 12 की संख्या में पुरुष-महिला एवं अल्प वयस्क व्यक्ति अपने हाथों में लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर लेकर पुलिस टीम लोगों पर हमला कर दिए। हमले में एएसआई जावेद आलम एवं सिपाही अनिल प्रसाद यादव को उक्त सभी लात-मुक्का से मारने लगे। इस दौरान विक्की गिरी भी पुलिस को धक्का देकर हाथ छुड़ाकर भाग गया। तब उक्त सभी पुलिस टीम पर पत्थर चलाते हुए जान मारने की धमकी तथा गाली-गलौज देने लगे। भागने के क्रम में दो महिला हमलावरों को महिला पुलिस कर्मियों के सहयोग से पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार महिलाओं में नगर थाना क्षेत्र के सतपहाड़ी डिपो गौसगंज निवासी मुन्ना गिरी की पत्नी सोनी देवी एवं स्व. राजकुमार की पत्नी गुड़िया देवी है। इस संबंध में गिरफ्तार सोनी देवी गुड़िया देवी, फरार अभियुक्त विक्की गिरी उर्फ साधु गिरी एवं सागर गिरी एवं 6-7 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस पर हमला करने, गिरफ्तार अभियुक्त को छुड़ाने एवं धमकी देने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


