Homeबिहारआरा भोजपुरAra News: अधिवक्ता को धमकी देकर 10 लाख की रंगदारी मांगने के...

Ara News: अधिवक्ता को धमकी देकर 10 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में एक हिरासत में

Advocate Harendra Singh: दिवंगत रामकुमार सिंह हत्याकांड में उनके पक्ष से पैरवी कर रहे अधिवक्ता हरेंद्र सिंह को मिली थी जान से मारने की धमकी

हाइलाइट: Advocate Harendra Singh
टाउन थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
अधिवक्ता से फोन कर मांगी गई थी 10 लाख रुपये की रंगदारी।
रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप।

आरा। क्षत्रिय कल्याण संघ के अध्यक्ष सह पूर्व कस्टम अधिकारी दिवंगत रामकुमार सिंह के हत्याकांड में उनके पक्ष से पैरवी कर रहे अधिवक्ता हरेंद्र सिंह को धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस कार्रवाई में जुटी है। मामले में टाउन थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति को किसी गोपनीय स्थान पर ले जाकर पूछताछ कर रही है। हालांकि, पुलिस के वरीय अधिकारियों ने इस संबंध में अभी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को पुलिस अधीक्षक इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे सकते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत रामकुमार सिंह हत्याकांड में उनके पक्ष से केस लड़ रहे अधिवक्ता हरेंद्र सिंह के मोबाइल पर गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया था। फोन करने वाले ने उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

इस संबंध में संदेश थाना क्षेत्र के सारीपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामचंद्र सिंह के पुत्र और सिविल कोर्ट के अधिवक्ता हरेंद्र सिंह (वर्तमान पता – टाउन थाना क्षेत्र के मीरगंज कल्लू दुकान लेन वार्ड नंबर-6) ने टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

ranjna
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular