Homeबिहारआराआरा टाउन थाना के नए थानाध्यक्ष देवराज राय ने पदभार संभाला

आरा टाउन थाना के नए थानाध्यक्ष देवराज राय ने पदभार संभाला

देवराज राय पूर्व में बिक्रमगंज थानाध्यक्ष एवं सर्किल इंस्पेक्टर रह चुके हैं

हाइलाइट Devraj Rai

आरा। शहर के टाउन थाना के नए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर के रूप में देवराज राय (Devraj Rai) ने शुक्रवार की शाम पदभार संभाल लिया। वे 2009 बैंच के पुलिस इंस्पेक्टर है। मूल रूप से खगड़िया के रहने वाले देवराज राय काफी तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।

पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं चीता मोबाइल के पदाधिकारी व जवानों से बात कर जानकारी हासिल की तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

श्री राय ने कहा कि इलाके में अपराध पर नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था का संधारण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। रोहतास जिले से आए टाउन थाना के नए थानाध्यक्ष देवराज राय पूर्व में बिक्रमगंज थानाध्यक्ष एवं सर्किल इंस्पेक्टर रह चुके हैं।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular