Homeराजनीतआर्शीवाद यात्रा को लेकर लोजपा के बैनर, पोस्टर और होर्डिंग से पटा...

आर्शीवाद यात्रा को लेकर लोजपा के बैनर, पोस्टर और होर्डिंग से पटा आरा शहर

Arashiwad Yatra-लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के जोरदार स्वागत की तैयारी

jay kumar

खबरे आपकी आरा। आशीर्वाद यात्रा के तहत लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शुक्रवार को भोजपुर जिला पहुंच रहे हैं। जहां की उनके स्वागत को लेकर पूरा आरा शहर पोस्टर, बैनर और होर्डिंग से पट गया है। भोजपुर जिला लोजपामय हो गया है। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जोरदार स्वागत की तैयारी में लोजपा नेता व कार्यकर्ता दिन रात लगे हुए हैं, और उनकी यात्रा को सुंदर और ऐतिहासिक बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। शुक्रवार को पूरे दिन आरा शहर में चिराग पासवान रहेंगे और आरा की जनता से आशीर्वाद लेंगे।

पढ़ें- तयशुदा शादी जब लेनदेन में लटका – पुलिस थाने में अरेंज मैरिज बना प्रेम विवाह

भोजपुर जिले के सीमा कोइलवर में प्रवेश करते ही जिले के हजारों कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे एवं कोइलवर के शहीदों को माल्यार्पण करते हुए व कुलहडिया होते हुए आरा शहर पहुंचेंगे। जहां के धरहरा में कार्यकर्ताओं ने उनके जोरदार स्वागत की तैयारी कर रखी है। Arashiwad Yatra वही धरहरा से रामगढ़िया, बेगमपुर होते हुए मां आरण्य देवी मंदिर में पूजा करने के उपरांत आरा शहर का भ्रमण करेंगे। इसके बाद आरा शहर के सभी स्मारक स्थलों पर माल्यार्पण करेंगे, साथ ही देर शाम आरा के पकड़ी गैस एजेंसी के पास अपने पिता स्व. रामविलास पासवान जी के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद आरा के जिला अतिथि गृह में उनका रात्रि विश्राम होगा।

पढ़ें- राखी के दिन नाग-नागिन लेकर बहन के घर पहुंचा था भाई, नागिन ने डसा

Arashiwad Yatra -Chirag Paswan

लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रूट चाट का किया भौतिक सत्यापन

लोजपा के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने उनके आगमन के रूट चाट का भौतिक सत्यापन किया एवं उसका जायजा लिया। साथ ही साथ लोजपा के कार्यकर्ताओं ने घूम-घूम कर जिले में ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस Arashiwad Yatra आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। मौके पर उपस्थित लोगों में कार्यक्रम संयोजक आशुतोष कुमार, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, सोनू पासवान, राहुल रणवीर, यामिनी रंजन मिश्रा, अमृत कुमार समेत पार्टी के पदाधिकारी शामिल थे।

पढ़ें- अस्पताल पहुंच सीएम नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव ने पूर्व सांसद की बीमार पत्नी का जाना हाल

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular