HomeNewsक्राइमबड़ी खबर: सरेराह हथियारबंद बदमाशों ने युवती को मारी गोली

बड़ी खबर: सरेराह हथियारबंद बदमाशों ने युवती को मारी गोली

बदमाशों ने युवती को मारी गोली
बड़ी खबर: सरेराह हथियारबंद बदमाशों ने युवती को मारी गोली
जख्मी युवती का आरा के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

आरा। भोजपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां बहुरहवा बाबा स्थान के समीप बुधवार की शाम सरेराह हथियारबंद बदमाशों ने एक युवती को गोली मार दी। गोली उसके पीठ में लगी है। जो फंसी हुई है। उसे इलाज के लिए जगदीशपुर से आरा निजी अस्पताल लाया गया। जहां उसका ऑपरेशन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह द्वारा किया जा रहा है। मामला जमीन के विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवती मूल रूप से पीरो थाना क्षेत्र के केशवा गांव निवासी सुशील कुमार शर्मा की 19 वर्षीया पुत्री बिट्टू कुमारी है। उसके माता-पिता जगदीशपुर के नयका टोला के समीप विगत 3 वर्षों से नया घर बना कर रहते हैं। जख्मी ने बताया कि उसके चाचा की शादी बिहिया महथीन माई मंदिर में था।शादी समारोह में भाग लेने के लिए वह अपने भाई-भाभी के साथ बाइक से बिहिया गई थी। शाम में वह वापस जगदीशपुर लौट रही थी। इसी क्रम में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां बहुरहवा बाबा स्थान के समीप बाइक पर सवार हथियारबंद बदमाशों ने पीछे से गोली चला दी। बाइक पर सबसे पीछे बैठे रहने के कारण उसे पीठ में गोली लग गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जगदीशपुर के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से उसे आरा रेफर कर दिया गया। जख्मी ने बताया कि जगदीशपुर में उनके पड़ोसी के साथ सीढी को लेकर विवाद चला आ रहा था। संभवत उसी को गोली मारी गई है। उसने मुकेश नायक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि युवती के फर्द बयान होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। वैसे पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

डाक्टर विकास ने गोली से जख्मी युवती का किया ऑपरेशन

आरा। गोली से जख्मी युवती का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवती को पीछे से पीठ में गोली मारी गई है। जो अंदर फंसी हुई थी। गोली लगने के कारण उसकी आंत व लंग्स पूरी तरह डैमेज हो गई थी। ऑपरेशन कर बुलेट को निकाल दिया गया और डैमेज पार्ट्स रिपेयर कर दिया गया है। हालांकि अभी उसे 15 दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular