Homeबिहारआराआरा समाहरणालय में एसपी राज की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक...

आरा समाहरणालय में एसपी राज की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक सम्पन्न

Arrah Collectorate: आरा समाहरणालय में पुलिस अधीक्षक राज की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला अभियोजन अधिकारी (डीपीओ) और लोक अभियोजक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Arrah Collectorate
    • गंभीर अपराधों में दोष सिद्धि की दर बढ़ाने के लिए करें साक्ष्य संकलन

आरा। समाहरणालय में पुलिस अधीक्षक राज की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला अभियोजन अधिकारी (डीपीओ) और लोक अभियोजक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य अदालती मामलों में पुलिस और अभियोजन पक्ष के बीच तालमेल को मजबूत करना, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण की रणनीति बनाना और पेशेवर अपराधियों की जमानत रद्द कराने पर भी गहन चर्चा किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि गंभीर अपराधों में दोष सिद्धि की दर बढ़ाने के लिए साक्ष्य संकलन में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए, ताकि नागरिकों को समय पर न्याय दिलाया जा सके और अपराधियों को सजा सुनिश्चित की जा सके।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular