Homeबिहारआरातनिष्क लूट कांड: जेल में बंद कुख्यात शेरू और चंदन से होगी...

तनिष्क लूट कांड: जेल में बंद कुख्यात शेरू और चंदन से होगी पूछताछ

Tanishq showroom Loot case: आरा शहर के चर्चित तनिष्क शोरूम लूट कांड में पुलिस जेल विभिन्न जेलों में बंद कुख्यात शेरू सिंह और चंदन कुमार उर्फ प्रिंस को जल्द रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

Tanishq showroom Loot case: आरा शहर के चर्चित तनिष्क शोरूम लूट कांड में पुलिस जेल विभिन्न जेलों में बंद कुख्यात शेरू सिंह और चंदन कुमार उर्फ प्रिंस को जल्द रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

jay kumar
  • हाइलाइट्स : Tanishq showroom Loot case
    • जेल में बंद कुख्यात शेरू और चंदन से पूछताछ को रिमांड के लिए कोर्ट पहुंची पुलिस
    • दोनों को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने दी अर्जी, जल्द होगी पूछताछ
    • केस में रिमांड करने के लिए दोनों के खिलाफ पुलिस को प्रोडक्शन वारंट मिला

आरा: चर्चित तनिष्क शोरूम लूट कांड में पुलिस जेल विभिन्न जेलों में बंद कुख्यात शेरू सिंह और चंदन कुमार उर्फ प्रिंस को जल्द रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। उसके लिए पुलिस द्वारा कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस दोनों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट पहुंची है। इधर, लूट कांड में दोनों को रिमांड करने के लिए पुलिस को प्रोडक्शन वारंट भी मिल गया है। ऐसे में पुलिस रिमांड करने के लिए जल्द पश्चिम बंगाल जायेगी।

बता दें कि 10 मार्च को शहर के शीशमहल गोपाली चौक के पास तनिष्क शोरूम में धावा बोल अपराधियों द्वारा करीब दस करोड़ के आभूषण की डकैती की गयी थी। सात-आठ की संख्या में रहे अपराधियों आभूषण के अलावे कुछ नगदी और एक सिक्योरिटी गार्ड का लाइसेंसी हथियार छीन लिया गया था। हालांकि कुछ घंटे के भीतर ही बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा के समीप पुलिस द्वारा सारण जिले के दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार सारण निवासी दोनों अपराधियों के पास से लूटे गए दो झोला आभूषण भी बरामद किया गया था। उनकी निशानदेही पर गार्ड का हथियार भी बरामद कर लिया गया था। बाद में लाइनर, घटना में शामिल अपराधियों को पनाह देने वाले और एक रिसीवर सहित तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया था। लूट की घटना में इस्तेमाल होने वाली एक कार भी जब्त की गयी थी।

इधर, गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में घटना में पश्चिम बंगाल के जेल में बंद वैशाली निवासी कुख्यात चंदन कुमार उर्फ प्रिंस और बक्सर निवासी शेरू सिंह का भी नाम सामने आया था। उस आधार पर पुलिस दोनों से पूछताछ करने की तैयारी में है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular