Homeबिहारआरातनिष्क शोरूम में हुई लूट की घटना में संलिप्त एक और अपराधी...

तनिष्क शोरूम में हुई लूट की घटना में संलिप्त एक और अपराधी गिरफ्तार

Tanishq Loot: तनिष्क शोरूम डकैती कांड में पुलिस को अहम उपलब्धि हासिल हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

Tanishq Loot: तनिष्क शोरूम डकैती कांड में पुलिस को अहम उपलब्धि हासिल हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Tanishq Loot
    • लूटा गया ज्वेलरी ले जाने में प्रयुक्त अर्टिगा कार एवं एक मोबाईल बरामद

आरा: तनिष्क शोरूम डकैती कांड में पुलिस को अहम उपलब्धि हासिल हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। वही लूटा गया ज्वेलरी ले जाने में प्रयुक्त अर्टिगा कार एवं एक मोबाइल को बरामद कर लिया गया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा रविवार को दी गई। गिरफ्तार वैशाली जिले के बिदुपुर थाना अंतर्गत मंझौली गांव निवासी विनोद कुमार चौधरी के पुत्र गौतम कुमार है।

एसपी ने बताया कि 10 मार्च 2025 की सुबह करीब आरा नगर थानान्तर्गत गोपाली चौक स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट की घटना घटित हुई। इस संबंध में आरा नगर थाना कांड संख्या-171/25 दर्ज किया गया। दर्ज प्राथमिकी में 10 करोड़ 9 लाख रुपए के ज्वेलरी लूट की बात कही गई थी। अपराधियों की संख्या सात बताई गई थी, जो शोरूम में प्रवेश किए थे। इस कांड में पूर्व में पकड़ाये गये अपराधियों के निशानदेही पर लुटी गई ज्वेलरी को ले जाने हेतु उपयोग में लाई जाने वाली अर्टिगा कार एवं एक मोबाईल बरामद किया।

इस दौरान पुलिस ने वैशाली जिले के बिदुपुर थाना अंतर्गत मंझौली गांव निवासी गौतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की कार्रवाई किया जा रहा है। गिरफ्तार गौतम कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है। वह 28 जनवरी वर्ष 2021 में वैशाली जिले के विदुपुर थाना में लूट के मामले में आरोपी था। वहीं 17 फरवरी 21 को वह विदुपुर थाना के मामले में आर्म्स एक्ट के मामले का आरोपित था।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular