Homeबिहारआराआरा में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

आरा में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Arvind Kumar Arrah : पीड़िता की मां के लिखित आवेदन के आधार पर नगर थाने में नामजद प्राथमिक की दर्ज, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Arvind Kumar Arrah
  • घर में प्रवेश कर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
  • विरोध करने पर घर के गेट एवं छत पर ईट फेंक दिया धमकी
  • कहा: वो हाल करुंगा की कही मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी
  • पीड़िता के मां के लिखित आवेदन के आधार पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज

23 मई, आरा। टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में बिगड़ैल शोहदे द्वारा घर में घुसकर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। जब इसका विरोध छात्रा और उसकी मां ने किया, तो वह गेट और छत पर ईट-पत्थर फेंक कर धमकी देने लगा।

इस संबंध में पीड़िता की मां के लिखित आवेदन के आधार पर नगर थाने में नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। घटना 21 मई की बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Arvind Kumar Arrah : काफी दिनों से छेड़खानी का आरोप

दिए गए आवेदन में पीड़िता की मां ने कहा है कि उनकी 12 वर्षीया पुत्री को पड़ोस के ही चंद्रशेखर प्रसाद का पुत्र अरविंद कुमार काफी दिनों से छेड़खानी करता है। जब भी वह स्कूल और ट्यूशन जाती है। तो वह रास्ते में घेर कर उसका हाथ पकड़ लेता है। इससे उनकी बेटी डरी- सहमी एवं अवसाद में रहती है। डर के कारण वह घर से बाहर नहीं निकल पाती है।

21 मई को उनकी बेटी अपने घर में के कमरे में सोई हुई थी। अचानक अरविंद कुमार चोरी-छिपे घर में प्रवेश कर गया और उसे अपने बाहों में जकडने की कोशिश करने लगा। तभी वह उसे झटका देते हुए चीखते हुए अपनी मां के पास भाग आयी और जोर-जोर से चीखने लगी।

तब अरविंद कुमार भाग निकला और अपने घर की छत पर जाकर वहां से गेट और छत बड़े-बड़े ईट-पत्थर मारने लगा और धमकी देने लगा कि मैं तुम्हारी बेटी का वो हाल करुंगा, कि कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी। आरोपित पर पास्को एक्ट की भी धारा लगाई गई है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular