Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर के युवक की हरियाणा में सड़क हादसे के दौरान मौत

भोजपुर के युवक की हरियाणा में सड़क हादसे के दौरान मौत

Hemtapur: मृतक जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव निवासी डॉ. रमेश सिंह का 28 वर्षीय पुत्र आशीष उर्फ उदय सिंह है।

  • हाइलाइट: Hemtapur
  • इलाज के दौरान रोहतक स्थित निजी अस्पताल में तोड़ा दम
  • हरियाणा के रोहतक जिले में 10 फरवरी को घटी थी घटना

आरा। भोजपुर के युवक की हरियाणा में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। इलाज के दौरान उसने गुरुवार को रोहतक स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव निवासी डॉ. रमेश सिंह का 28 वर्षीय पुत्र आशीष उर्फ उदय सिंह है।

इधर, दूरभाष पर मृतक के पिता डॉ. रमेश सिंह ने बताया कि वह दस दिन पूर्व काम करने के सिलसिले से गांव से हरियाणा गया था। जहां 10 फरवरी को सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसके साथ रहे दोस्तों ने इस घटना की जानकारी दी थी।

इसी बीच इलाज के दौरान 12 फरवरी को उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर परिजन हरियाणा पहुंचे। जिसके बाद हरियाणा पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजन उसके शव को वापस गांव लके आए।

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां पूनम देवी, बहन प्रियंका, नेहा एवं भाई गोलू उर्फ अभिनव है। मृतक के पिता डॉ. रमेश सिंह पेशे से पशु चिकित्सक है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां पूनम देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular