Homeबिहारआराआरा में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार

आरा में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार

Attempt to Rape: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में गुरुवार की शाम मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है।

Attempt to Rape: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में गुरुवार की शाम मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है।

  • हाइलाइट्स: Attempt to Rape
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
    • टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में गुरुवार शाम घटी घटना

Attempt to Rape: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में गुरुवार की शाम मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी भी नाबालिग बताया जाता है। बताया जाता उसके ही मोहल्ले के एक नाबालिग द्वारा उसे घर के कुछ दूरी पर स्थित अल्युमुनियम फैक्ट्री गली में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है।

वही घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष द्वारा देवराज राय पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और बच्ची के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस द्वारा पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

इधर, पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि गुरुवार की शाम जब वह घर के बाहर खेल रही थी। तभी मोहल्ले का ही किशोर उसे जबरन पकड़ के अल्युमिनियम फैक्ट्री गली में ले गया और उसके साथ गलत काम करने प्रयास कर रहा था। तभी वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया।

जिसके बाद आरोपी किशोर वहां से फरार हो गया। इसके बाद बच्ची जब घर पर आई, तो उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular