HomeNewsउदवंतनगर थानाध्यक्ष बने अवधेश कुमार

उदवंतनगर थानाध्यक्ष बने अवधेश कुमार

Udwantnagar SHO Awadhesh: उदवंतनगर थानाध्यक्ष की कमान पिरो थाने में पदस्थापित एसआई अवधेश कुमार को सौंपी गई

  • शशिभूषण प्रसाद के खिलाफ एक मामले में केस होने के बाद उन्हें लाइन क्लोज किया गया था
  • बिहिया थाना के बरूना गांव गोलीकांड की घटना के बाद निवर्तमान थानाध्यक्ष का हुआ था तबादला

Bihar/Ara: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थानाध्यक्ष की कमान पिरो थाने में पदस्थापित एसआई अवधेश कुमार को सौंपी गई है। Udwantnagar SHO Awadhesh अवधेश कुमार ने गुरुवार की शाम उदवंतनगर थाने में योगदान भी कर लिया। बता दें कि उदवंतनगर थानाध्यक्ष रहें शशिभूषण प्रसाद के खिलाफ बिहिया थानाध्यक्ष रहते एक मामले में केस होने के बाद उन्हें लाइन क्लोज कर दिया गया था।

शशिभूषण प्रसाद के खिलाफ बिहिया थानाध्यक्ष रहते गोलीकांड का मामला

बिहिया के पूर्व थानाध्यक्ष व वर्तमान में उदवंतनगर के थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद समेत पांच पुलिसकर्मियों एवं बिहिया प्रखंड के ओसाईं पंचायत के सरपंच पर बिहिया थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उक्त प्राथमिकी गत् वर्ष 19 मार्च को होली की रात बरूना गांव में हुए गोलीकांड की घटना में कोर्ट के आदेश के बाद जख्मी राहुल कुमार सिंह के बयान पर दर्ज करायी गयी है।

घटना के 11 माह बाद दर्ज हुई इस प्राथमिकी में तत्कालीन थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, एएसआई योगेन्द्र प्रसाद यादव व अशोक मिश्रा, हवलदार धनेश्वर प्रसाद, सिपाही उमेश कुमार के अलावा ओसाईं पंचायत के सरपंच मनजी यादव को नामजद किया गया है। प्राथमिकी में उक्त सभी लोगों पर झगड़ा-झंझट करते हुए जान से मारने की नियत से गोली चलाने का आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद निवर्तमान थानाध्यक्ष का हुआ था तबादला

बरूना गांव में घटित घटना के बाद थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद को बर्खास्त करने की मांग जोर-शोर से उठी थी परन्तु तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने उनका तबादला उदवंतनगर के थानाध्यक्ष के रूप में की थी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular