Homeबिहारआराआरा में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज की जयंती धूमधाम से...

आरा में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज की जयंती धूमधाम से मनी

Baba Ganinatha jayantee – उद्घाटन पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष हाकिम प्रसाद, वरीय चिकित्सा डाॅ.नरेश प्रसाद, वरीय चिकित्सा डाॅ. महावीर प्रसाद, डॉ. रंजना वर्षा, आरा व्यापार मंडल के निर्देशक राजेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रभानु गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया।

  • हाइलाइट: Baba Ganinatha jayantee
    • आरा-बक्सर के एमएलसी राधाचरण साह द्वारा किया गया झंडातोलन
    • समाज को एकजुट होने तथा एक-दूसरे का सहयोगी बनने का दिया संदेश

आरा। शहर के शीशमहल चौक स्थित हरखेन कुमार धर्मशाला में शनिवार को अखिल भारतीय मद्वेशिया वैश्य सभा द्वारा संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम आरा-बक्सर के एमएलसी राधाचरण साह द्वारा झंडातोलन किया गया।

आरा सांसद सुदामा प्रसाद मुख्य अतिथि के तौर पर पूजा में शामिल हुए। बाबा का पूजन रूपेश कुमार द्वारा समस्त समाज के बंधुओ के साथ मिलकर किया। कार्यक्रम में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के हजारों बंधुओं ने शामिल होकर बाबा का जयकारे के साथ पूजा-अर्चना किया।

उद्घाटन पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष हाकिम प्रसाद, वरीय चिकित्सा डाॅ.नरेश प्रसाद, वरीय चिकित्सा डाॅ. महावीर प्रसाद, डॉ. रंजना वर्षा, आरा व्यापार मंडल के निर्देशक राजेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रभानु गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया। संचालन कार्यकारी महामंत्री रूपेश कुमार द्वारा किया गया।

सदर विधायक अमरेंदर प्रताप सिंह, मेयर इन्दु देवी, प्रख्यात चिकित्सक डाॅ. विजय गुप्ता, कन्हैया प्रसाद, शत्रुघ्न प्रसाद, बिहार प्रदेश महिला कमेटी से नेहा गुप्ता एवं पिंकी देवी ने भी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। वक्ताओं ने बाबा गणिनाथ के दिखाए हुए आदर्श को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया साथ ही समाज को एकजुट होने तथा एक-दूसरे का सहयोगी बनने का संदेश दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि समाज के एकजूटता द्वारा ही हम किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है चाहे वह राजनीति को या सामाजिक। समाज को शिक्षित बनाने पर बल दिया गया शिक्षा द्वारा ही समाज को सुदृढ़ एवं सक्षम बनाया जा सकता है। समारोह में बच्चों के लिए प्रतियोगिता भी रखी गई थी, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं एवं बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जयंती समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रभुनाथ प्रसाद उमाशंकर प्रसाद, जसवंत प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, परमेश्वर प्रसाद, मदन प्रसाद, राकेश कुमार, कामता प्रसाद, अमित शाह काफी संख्या में सामाजिक एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

Baba Ganinatha jayantee – डाॅ. महावीर गुप्ता एवं डाॅ. रंजना वर्षा हुई सम्मानित

आरा शहर के शीशमहल चौक स्थित हरखेन कुमार जैन धर्मशाला में शनिवार को आयोजित संत गणिनाथ पूजा के दौरान सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जहां शहर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. महावीर प्रसाद गुप्ता एवं कॉस्मेटिक व डेंटल सर्जन डॉ. रंजना वर्षा को मोमेंटो एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

डॉ. महावीर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए समाज द्वारा सम्मानित किया गया है। वहीं डॉक्टर रंजना वर्षा को कॉस्मेटिक लेजर सर्जरी एवं डेंटल के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहें। डॉ. महावीर गुप्ता एवं डॉ. रंजना वर्षा को सम्मानित होने पर शहर के कई कई लोगों में बधाइयां दी है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular