HomeNewsदूधमुंहे बच्चे के सिर से उठा मां का साया, दहेज हत्या में...

दूधमुंहे बच्चे के सिर से उठा मां का साया, दहेज हत्या में पति और सास गिरफ्तार

Baby Devi murdered in Bhadwar: पति और सास पर हत्या करने का आरोप, दोनों गिरफ्तार

jay kumar

Bihar/Bhojpur/Ara: भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव में शनिवार की रात दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गयी। ट्रैक्टर की ट्रॉली खरीदने को मायके वालों ने डेढ़ लाख रुपए नहीं दिये, तो ससुराल वालों की ओर से मारपीट कर जहर दे दिया गया और उसे मार डाला गया। शव ठिकाने लगाने की कोशिश भी की जा रही थी। तभी पुलिस पहुंच गयी और शव बरामद कर लिया गया। वहीं भूख से तड़प रहे उसके चौदह माह का बेटा अपनी मां को देख–देखकर रो रहा था जिसके बाद परिजनों ने उसे बोतल से दूध पिलाया।

मायके वालों द्वारा ससुराल वालों पर मारपीट कर एवं जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाया जा रहा है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। मृत महिला भदवर गांव निवासी गोलू यादव की 26 वर्षीया पत्नी बेबी देवी थी। हत्या करने का आरोप उसके पति और सास पर लगाया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी प्रमोद कुमार की ओर से दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है। उन्होंने बताया कि एएससी हिमांशु के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। शुरुआती छानबीन में दहेज के लिए जहर दे हत्या की बात सामने आ रही है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। इस मामले में जिनकी भी संलिप्तता आयेगी, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular