Homeभोजपुरबड़हारादोस्त के साथ मिलकर जीजा ने साली से किया दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार

दोस्त के साथ मिलकर जीजा ने साली से किया दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार

Badhara Thana आरा: भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में दोस्त के साथ मिलकर जीजा ने साली से दुष्कर्म किया। मामला सामने आने के बाद बड़हरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कृष्णगढ़ पुलिस की मदद से छापेमारी कर आरोपित जीजा व दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार जीजा धनजी बिंद व उसका दोस्त दिलीप बिंद है। यह घटना बीते शुक्रवार की शाम की बताई जा रही है।

आरोपित जीजा अपने दोस्त के साथ बड़हरा थाना क्षेत्र के एक गांव गया था। वहां वह अपनी साली को बहला-फुसलाकर कर अपने दोस्त की मदद से घर से दूर दियारा क्षेत्र में लेकर चला गया था। वहां खेत में जीजा और उसके दोस्त ने युवती से बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वहीं घर से युवती को गायब देख परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी थी, लेकिन तब कोई सुराग नहीं मिल पाया।

अगले दिन पीड़ित लड़की अस्वस्थ अवस्था में घर पहुंची और उसने जीजा की घिनौनी करतूत के बारे में अपने परिजनों को सुनाया। इसके बाद परिजन युवती को थाना लेकर पहुंचे। पुलिस ने युवती के लिखित आवेदन पर आरोपित जीजा व उसके दोस्त पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के बाद युवती की मेडिकल जांच के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।

इसके बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई थी। शनिवार की देर रात Badhara Thana पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस के समक्ष दुष्कर्म करने के आरोप को स्वीकार भी कर लिया है। छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष विजय प्रसाद कर रहे थे, जिसमें कृष्णगढ़ थाना प्रभारी विवेक कुमार के साथ पुलिस के जवान शामिल थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular