HomeNewsबिहारबकरीद को लेकर जिले में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति

बकरीद को लेकर जिले में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति

Bakrid festival: इस पर्व में बकरीद के पहले दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह में नमाज अदा करते हैं तथा इसके उपरांत पशुओं को कुर्बानी दी जाती है।

Bakrid festival: इस पर्व में बकरीद के पहले दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह में नमाज अदा करते हैं तथा इसके उपरांत पशुओं को कुर्बानी दी जाती है।

  • हाइलाइट : Bakrid festival
    • प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ डीएम व एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग

आरा: जिला पदाधिकारी राजकुमार एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा समाहरणालय सभागार, आरा ईद-उल-जोहा (बकरीद) का पर्व को देखते हुए प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की गई। यह पर्व तीन दिनों तक मुस्लिम समुदाय के द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व में बकरीद के पहले दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह में नमाज अदा करते हैं तथा इसके उपरांत पशुओं को कुर्बानी दी जाती है।

पर्व मे असामाजिक/उपद्रवी तत्वो पर पैनी नजर रखने तथा विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों को निर्देश दिया गया है कि वह निर्धारित तिथि 17 जून 2024 को पूर्वाहन 6 बजे तक अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर पहुंचकर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा शांतिपूर्ण पर्व समाप्ति के पश्चात ही अपना स्थान छोड़ेंगे।

बकरीद पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय भोजपुर के परिसर में स्थित स्थायी नियंत्रण कक्ष में कार्यरत रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या 06182-248702 है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular